फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education news

Jammu News: एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्स में प्रवेश के लिए सत्यापन 12 तक

विज्ञापन
education news
- जम्मू व श्रीनगर बोर्ड कार्यालय में मूल दस्तावेज साथ लेकर सत्यापन करवा सकते हैं यूजी नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। एमबीबीएस, बीडीएस और आयुष कोर्स में प्रवेश के लिए दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। जिन अभ्यर्थियों के नाम बोर्ड की ओर से जारी की गई सूची में शामिल नहीं है, वे 12 जुलाई तक बोर्ड कार्यालय में अपने दस्तावेजों का सत्यापन करवा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के यूजी नीट उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश दिया जाएगा। इसके लिए दस्तावेजों समेत अन्य प्रक्रियाएं जारी हैं। सत्यापन के बाद संबंधित अधिकारी अंतिम सूची जारी करेंगे। मेरिट सूची में शामिल उम्मीदवार जम्मू-कश्मीर नीट काउंसलिंग 2023 के लिए पात्र होंगे। छात्रों को अपनी पसंद के पाठ्यक्रम और कॉलेजों को भरना होगा। नीट 2023 स्कोर के जरिए प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों में 1309 एमबीबीएस/आयुष और बीडीएस की 208 सीटें भरी जाएंगी। अभ्यर्थी जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का मूल निवासी होना भी जरूरी है।

सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल कॉलेजों में होंगे प्रवेश
जीएमसी जम्मू, जीएमसी श्रीनगर, एसके आईएमएस मेडिकल कॉलेज श्रीनगर, जीएमसी अनंतनाग, जीएमसी बारामूला, जीएमसी राजोरी, जीएमसी कठुआ, जीएमसी डोडा, एससीओएमएस सिद्दड़ा, राजकीय इंदिरा गांधी डेंटल कॉलेज जम्मू, राजकीय डेंटल कॉलेज श्रीनगर, दंत चिकित्सा विज्ञान संस्थान सेहोरा, सरकारी आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज समेत अन्य सरकारी और निजी मेडिकल व डेंटल आदि कॉलेजों में प्रवेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed