{"_id":"68ec18dee92c0919960dff6f","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1003-736420-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: स्कूली छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलों में भी दिखा रहीं दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: स्कूली छात्राएं पढ़ाई के साथ खेलों में भी दिखा रहीं दम
विज्ञापन
- फेंसिंग, टेबल टेनिस सहित अन्य खेलों में ले रहीं भाग, बेहतर सुविधाओं की आस
-- नोट- मायरा गुप्ता,धानवी दूबे, कवल दीप व कृतिका गुप्ता का फोटो ट्रैक पर है-- --
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। जम्मू-कश्मीर की बेटियां अब खेलों में भी परचम लहरा रही हैं। इसको लेकर बच्चियों में स्कूल स्तर से ही खेलों के प्रति जागरूकता और भविष्य बनाने की उत्सुकता देखने को मिल रही है। हाल ही में शहर के एमए स्टेडियम में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग की ओर अंतर जिला फेंसिंग चैंपियनशिप करवाई गई। इसमें जम्मू-कश्मीर के विभिन्न जिलों से आई लड़कियों ने अपने खेल प्रदर्शन से हर किसी को प्रभावित किया।
-- -- -- --
प्रिया बक्शी को मानती हूं आदर्श
शहर के आरएलएन हाई स्कूल में कक्षा 10वीं की छात्रा मायरा गुप्ता ने बताया कि मैं पिछले तीन चार साल से फेंसिंग में फाॅइल गेंंम खेल रही हूं। मेरे लिए प्रिया बक्शी ही आदर्श खिलाड़ी हैं और उन्हीं से प्रेरित होकर मेरे अंदर खेल के प्रति उत्सुकता जागृत हुई। रविवार को एमए स्टेडियम में अंतर जिला फेंसिंग चैंपियनशिप का हिस्सा बनने का मौका मिला और तीसरे स्थान पर रही। सरकार से यही कहना चाहूंगी कि खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधा सुनिश्चित करे।
-- --
नेशनल टीम का हिस्सा बनने की तैयारी
शहर के गांधीनगर स्थित प्रजेंटेशन इकॉनमी स्कूल में पढ़ने वाली धानवी दूबे ने बताया कि पिछले तीन साल से फेंसिंग गेम से जुड़ी हूं। इसको लेकर मुझे अंडर-14 में स्टेट सेवा मेडल भी मिल चुका है। अब नेशनल मेडल जीतने के लिए पढ़ाई के साथ तैयारी में जुटी हूं।
विज्ञापन
-- -
खेल देखकर हुई प्रेरित
गांधीनगर प्रजेंटेशन इकॉनमी स्कूल की छात्रा कवलदीप ने बताया कि दो साल पहले फेंसिंग खेलना शुरू किया। पहले एमए स्टेडियम में आती रहती थी वहां खिलाड़ियों की प्रतिभा और कौशल को देखकर प्रभावित हुई। फिर इस खेल का अभ्यास शुरू किया। आज जिला स्तर के खेलों शामिल होने का मौका मिल रहा है। मैं खेल प्रेमियों से यही कहना चाहूंगी कि जिस खेल में रुचि हो उसके प्रति उत्साह कम नहीं होना चाहिए।
-- -- -- -- जम्मू शहर के हेरिटेज स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा टेबल टेनिस खिलाड़ी कृतिका गुप्ता ने बताया 2021 से टेबल टेनिस खेलना शुरू किया। शुरुआती दौर में परिवार के साथ खेलना शुरू किया और शायद उसकी वजह से मुझे अंतरराज्यीय स्तर खेलों में शामिल होने का मौका मिला। खेल का हिस्सा बनने के बाद मुझे जम्मू-कश्मीर में अच्छी ट्रेनिंग की कमी महसूस हुई। लड़कियों से यही कहना चाहती हूं कि वे अपनी सहनशीलता को मजबूत करें और रोजाना अभ्यास करें।