{"_id":"68d309913b64c7a97405e70d","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1003-720985-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: विद्यार्थियों को स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण के बारे में किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: विद्यार्थियों को स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण के बारे में किया जागरूक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- नगर निगम की ओर से स्कूलों में तीन माह का विशेष इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नगर निगम ने छात्र-छात्राओं के लिए तीन माह का विशेष स्वच्छता इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत स्कूलों में विद्यार्थियों को स्वच्छता, कूड़ा निस्तारण, पर्यावरण स्वच्छता के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के पहले चरण में 20 से अधिक सरकारी मिडिल स्कूलों को जोड़ा गया है। इनमें छात्रों को गीले व सूखे कूड़े के निस्तारण, प्लास्टिक से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी जा रही है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी विनोद शर्मा ने कहा कि शहर को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी है। इसमें छात्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है।
इनसेट-- --
अब तक 13 स्कूलों को अभियान से जोड़ा
अभियान की नोडल अधिकारी डाॅ. प्रियंका ने बताया कि अब तक 13 मिडिल स्कूलों में इंटर्नशिप प्रोग्राम से जोड़ा है। हर स्कूल से 100 छात्रों को लिया गया है। इनको कूड़ा निस्तारण प्रबंधन की जानकारी दी जा रही है। लाडली फाउंडेशन के सहयोग से इनको बंधुरख स्थित एमआरएफ सेंटर, नरवाल स्थित बेस कंपोस्ट सेंटर का दौरा कराया जा रहा है, ताकि वे व्यावहारिक तौर पर कूड़ा निस्तारण की प्रक्रिया को समझ सकें।

इनसेट