{"_id":"68bb57ccb37056d3b904c9b5","slug":"education-news-jammu-news-c-10-jam1003-705208-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: जिंद्राह के लेक्चरर कुलदीप को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: जिंद्राह के लेक्चरर कुलदीप को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- किताबों से परे बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में रहे सफल
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। जम्मू के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिंद्राह के लेक्चरर कुलदीप गुप्ता को नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रदेश से सम्मान पाने वाले वह पहले अध्यापक रहे। मौजूदा समय में गुप्ता गंग्याल में रह रहे हैं। उन्होंने जियोलॉजी में एमएससी और एमएड की डिग्री हासिल की है। सर्वप्रथम 1992 में अपने पैतृक गांव के एक स्कूल में शिक्षक के रूप में करियर शुरू किया। कुछ ही वर्षों में वह लेक्चरर बन गए। कुलदीप गुप्ता को छात्रों और शिक्षक समुदाय के बीच 1995 में लोकप्रियता मिली जब उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय सतवारी में नवीन शिक्षण विधियों और गतिविधि-आधारित विज्ञान शिक्षण की शुरुआत की।सरकारी स्कूलों के छात्रों के बीच बाल विज्ञान कांग्रेस को लोकप्रिय बनाने का श्रेय भी मिला। 2000 से पहले इस वार्षिक कार्यक्रम में केवल कुछ ही निजी स्कूलों के छात्र भाग लेते थे, लेकिन उन्होंने जम्मू स्कूल शिक्षा निदेशालय की मदद से पहल शुरू की और सरकारी स्कूलों के छात्रों को भी इसमें शामिल किया। उनके प्रयासों से शिक्षा विभाग जम्मू संभाग के सभी 10 जिलों में इस कार्यक्रम को लागू करने में सफल रहा। 2009 में उन्हें जम्मू संभाग की बाल विज्ञान कांग्रेस का अकादमिक समन्वयक बनाया गया। 2017 में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के लिए एक संसाधन व्यक्ति रहे। गुप्ता का जन्म बिश्नाह में हुआ। उन्होंने प्रारंभिक शिक्षा जम्मू में ही पूरी की।