{"_id":"5efe3e3d8ebc3e43046b40ad","slug":"education-jammu-news-jmu213448793","type":"story","status":"publish","title_hn":"8वी कक्षा में बेटियों ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8वी कक्षा में बेटियों ने मारी बाजी
विज्ञापन
आठवीं कक्षा में सफलता हासिल करने वाली बेटी को मिठाई खिलाते परिजन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजोरी। डिस्ट्रिक्ट इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन एंड ट्रेनिंग (डायट) राजोरी ने बुधवार को 8वीं कक्षा का वार्षिक परिणाम घोषित कर दिया। इस बार भी बेटियों ने एक बार फिर से बाजी मारी और लड़कों को पीछे छोड़ दिया।
राजोरी के जवाहर नगर स्थित हैप्पी होम हायर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा नंदनी राजपूत ने 200 में से 197 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप कर माता पिता व स्कूल का नाम रोशन किया, जबकि इसी स्कूल की सेहरिश खान ने 196 अंक लेकर दूसरा स्थान पाया। दोनों बेटियों ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षकों को देते हुए कहा कि इसी प्रकार से मेहनत जारी रखते हुए आगे की कक्षा में भी वो रिकॉर्ड बनाएंगी। वहीं ध्रुव बाली ने 188 अंक प्राप्त किए और कहा कि शिक्षकों की मेहनत और माता पिता के आशीर्वाद से वो इतने अंक ले पाए हैं।
उधर राजोरी के इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा सुहानी शर्मा ने 198 अंक लेकर टॉप किया और अपनी सफलता पर माता-पिता के आशीर्वाद को श्रेय देते हुए कहा कि वो आज से ही आईएएस अधिकारी बनने की तैयारी में जुट गई हैं और एक दिन आईएएस बनने के सपने को अवश्य साकार करेंगी। वहीं आईमा ने भी 195 अंक लेने पर कहा कि वो अपनी लेक्चरर मां की तरह ही शिक्षा विभाग में आकर बच्चों को पढ़ाना चाहती हैं। न्यू पब्लिक स्कूल सुधरा की छात्रा अनुष्का शर्मा ने 200 अंक प्राप्त कर कीर्तिमान स्थापित किया और अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों के आशीर्वाद और शिक्षकों की मेहनत को दिया और डॉक्टर बनने की बात कहते हुए अपने लोगों की सेवा करने की इच्छा व्यक्त की।