{"_id":"6253428e45e79e006b102d62","slug":"education-jammu-kashmir-job-city-reporter-news-jmu257531265","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजपत्रित व गैर राजपत्रित पदों के लिए जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजपत्रित व गैर राजपत्रित पदों के लिए जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रिया
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-कश्मीर के सामान्य प्रशासनिक विभाग ने विभिन्न विभागों में राजपत्रित और गैर राजपत्रित रिक्त पदों के लिए जेकेएसएसबी और जेकेपीएससी को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होगी।
सामान्य प्रशासनिक विभाग ने रिक्त पद भरने के लिए नई पहल की है। प्रस्तावित पदों को जेकपीएससी और जेकेएसएसबी को भेजा गया है। राजपत्रित रिक्त पदों के लिए जेकेपीएससी और गैर राजपत्रित पदों के लिए जेकेएसएसबी की ओर से भर्ती प्रक्रिया चलाई जाएगी। इस संबंध में सरकार के सचिव साकिब अरसलिन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत राजस्व विभाग में 122, सामान्य प्रशासनिक विभाग में 44, वन, पारिस्थितिकी एवं पर्यावरण विभाग में 92, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग में 1395, कृषि उत्पादन और किसान कल्याण विभाग में 38, उद्यानिकी विभाग में 08, सहकारिता विभाग में 29, पशु एवं भेड़ पालन विभाग में 137, संस्कृति विभाग में 20, खनन विभाग में 16, उच्च शिक्षा विभाग में 73, सूचना विभाग में 73, पर्यटन विभाग में 23, एआरआई और प्रशिक्षण विभाग में 03, जल शक्ति विभाग में 24, स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग में 812, सिविल एविएशन डिपार्टमेेंट में 08, लोक कार्य विभाग में 1045 और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स डिपार्टमेंट में 42 पद भरे जाएंगे।
---
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक इन पदों को केंद्र शासित प्रदेश के नियमानुसार भरा जाएगा। वहीं जेकेपीएससी के तहत वन, पारिस्थितिकी और पर्यावरण विभाग में राजपत्रित 47 पदों को भरा जाएगा। सूत्रों के अनुसार हाल में सरकार ने 2017 से पहले के जो सृजित किए पद वापस लिए थे, उनको दोबारा भरने के लिए सरकार ने कदम उठाया है।
विज्ञापन
---
छह अप्रैल को जारी की गई अधिसूचना
लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. जिबा सुलेमान की ओर से छह अप्रैल को अधिसूचना जारी की गई है। इसमें बताया है कि जूनियर इंजीनियरिंग (सिविल) के गैर राजपत्रित 855 और जूनियर इंजीनियरिंग (मेकेनिकल) विभाग में 190 रिक्त पदों को भरा जाएगा।
जेकेपीएससी के अलग-अलग विभागों में पदों को भरने की मंजूरी मिली है, जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
बशीर अहमद डार, सचिव, जेकेपीएससी