फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education,jammu kashmir

सभी विवि को प्रचलित साहित्य का अन्य भाषाओं में करना होगा अनुवाद

विज्ञापन
education,jammu kashmir
जम्मू। सभी विश्वविद्यालयों में प्रचलित साहित्य का अब अन्य भारतीय भाषाओं में भी अनुवाद करना होगा। विवि अनुदान आयोग की ओर से जारी की गई अधिसूचना में बताया गया कि आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शिक्षा मंत्रालय की अध्यक्षता में इस साल 31 अगस्त को हुई बैठक में भारत की कई योेजनाओं में से इंटीग्रेशन 75 भारतीय भाषाओं में प्रचलित साहित्य का अनुवाद करने और उसके लिए योजना तैयार करने का निर्णय लिया गया है। नई शिक्षा नीति, 2020 शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने पर जोर देती है। प्रचलित साहित्य का अनुवाद होने के बाद छात्रों को मातृभाषा समझने में आसानी हो सकेगी।
विज्ञापन

विवि अनुदान आयोग के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से सभी विश्वविद्यालयों के वीसी को आदेश जारी किया गया है कि प्रचलित साहित्य का भारतीय भाषाओं में अनुवाद करने के लिए समय सीमा के साथ योजना तैयार करें। यह पहल छात्रों को उनकी मातृभाषा में सीखने में सक्षम बना सकेगी। कार्य योजना का विवरण आयोग की साइट पर 20 नवंबर तक साझा करने के निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed