{"_id":"627d776eb2b9d543563e0094","slug":"education-jammu-city-news-jmu259694316","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंग्रेजी में शोध की गुणवत्ता और कौशल का होगा विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंग्रेजी में शोध की गुणवत्ता और कौशल का होगा विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। अंग्रेजी में शोध की गुणवत्ता और छात्रों में कौशल विकास बढ़ाने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयासरत है। इस संबंध में जर्मनी के कील विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के साथ समझौता हुआ है।
अनुसंधान और शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ाने के लिए विवि के अंग्रेजी विभाग ने जर्मनी के कील विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के साथ पांच साल के लिए समझौता हुआ है। अब अंग्रेजी विभाग में गुणवत्तापूर्वक शोध कार्य होगा। इसके अलावा व्याख्यान, संगोष्ठी, सम्मेलनों और कार्यशालाएं भी करवाई जाएंगी। इससे छात्रों और शोधार्थियों का विकास होगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समझौता ज्ञापन करने का उद्देश्य अंग्रेजी विभाग के छात्रों में कौशल का विकास करना है।
अंग्रेजी विभाग की अध्यक्ष डॉ. वंदना शर्मा ने बताया कि शिक्षण और अनुसंधान के क्षेत्र में विशेष संबंध स्थापित किए गए हैं। दोनों संस्थान एक दूसरे के सहयोग से अकादमिक आदान-प्रदान, अध्ययन, शिक्षण और अनुसंधान में उत्कृष्ट कार्य करेंगे। वीसी प्रो. संजीव जैन ने बताया कि नई शिक्षा नीति के तहत अनुसंधान में उत्कृष्ठता लाने की कोशिश जा रही है। इसी लक्ष्य को साथ लेकर जा रहे हैं। मौके पर विवि के रजिस्ट्रार डॉ. यशवंत सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रसाल सिंह, कील विश्वविद्यालय के अंग्रेजी की प्रो.जुट्टा जिम्मरमैन, डॉ. सिमोन फुल्डा आदि उपस्थित रहे।