फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

प्रधानमंत्री के नाम पत्र लेखन प्रतियोगिता का पंजीकरण शुरू

विज्ञापन
education
जम्मू। कश्मीर पंडित विद्यार्थियों के लिए प्रधानमंत्री के नाम पत्र लेखन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। ग्लोबल सोलेस सोसायटी की ओर से करवाई जा रही इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है, जिसमें 16 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इसके जरिये विद्यार्थी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपने विस्थापन का दर्द बयां कर सकते हैं। प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य कश्मीरी पंडित छात्रों की आवाज प्रधानमंत्री तक पहुंचाना है। प्रतियोगिता को जूनियर और सीनियर वर्ग में बांटा गया है। जूनियर वर्ग में 8-14, जबकि सीनियर वर्ग में 15 -18 वर्ष की आयु तक बच्चे भाग ले सकेंगे। इसमें 500 शब्दों तक का पत्र लिखना होगा। इसमें प्रथम विजेता को 11,111 रुपये, उपविजेता को 7001 और तीसरे स्थान रहने वाले छात्र को 5001 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा। विजेताओं के नाम 10 दिनों के बाद घोषित किए जाएंगे। ग्लोबल सोलेस सोसायटी के संरक्षक किरण वातल ने कहा कि उनका उद्देश्य समुदाय के बच्चों को कश्मीर से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed