फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education dept careless about school busses

स्कूली बसों पर ध्यान नहीं देता शिक्षा विभाग

Tue, 21 Apr 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Tue, 21 Apr 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
education dept careless about school busses

शहर में चल रही स्कूली बसों की कार्यप्रणाली पर आज तक शिक्षा विभाग की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसी कारण स्कूलों में स्कूली बसों की मनमानी बढ़ने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। हालांकि शिक्षा विभाग के पास अभिभावकों ने कई बार इसकी शिकायत की है, लेकिन शिक्षा विभाग की तरफ से इसको लेकर कभी कदम नहीं उठाए गए हैं।

विज्ञापन


निजी स्कूलों की कार्यप्रणाली पर नजर रखने की जिम्मेदारी शिक्षा विभाग की है, लेकिन आज तक शिक्षा विभाग ने इसको गंभीरता से लेकर कोई कदम नहीं उठाए हैं। निजी स्कूलों में मनमानी फीस वसूलने के साथ कई बार स्कूली बसों का मनमाना किराया वसूलने के मामले भी सामने आते हैं। स्कूल बस की फीस वसूलने के लिए कोई पैमाना तैयार नहीं किया गया है।
विज्ञापन


फीस स्कूल को दी जाती है और स्कूल की तरफ से बसों के मालिकों को कितने दिए जाते हैं, इसका भी कोई रिकार्ड तैयार नहीं किया जाता है। विभाग कभी निजी स्कूलों को  मनमानी करने पर नहीं पूछता। अगर शिक्षा विभाग इसको गंभीरता से लेकर कोई कदम उठा ले तो काफी हद तक अभिभावकों को राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed