{"_id":"61e33037eb8fdb4d714191fa","slug":"education-city-reporter-news-jmu251975571","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: निजी कोचिंग संस्थानों में निशुल्क पढ़ेंगे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: निजी कोचिंग संस्थानों में निशुल्क पढ़ेंगे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे
Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 02:06 AM IST
सार
जम्मू कश्मीर शिक्षा विभाग से पंजीकृत निजी कोचिंग संस्थानों में बीपीएल, अनाथ और निराश्रित बच्चों को निशुल्क कोचिंग मिलेगी। इन संस्थानों में ऐसे बच्चों के लिए दस फीसदी तक कोटा आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
jammu kashmir student
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू कश्मीर शिक्षा विभाग से पंजीकृत निजी कोचिंग संस्थानों में बीपीएल, अनाथ और निराश्रित बच्चों को निशुल्क कोचिंग मिलेगी। इन संस्थानों में ऐसे बच्चों के लिए दस फीसदी तक कोटा आरक्षित किया गया है। जम्मू और कश्मीर संभाग विभाग से पंजीकृत कोचिंग संस्थानों में इन बच्चों को नीट, जेईई मेंस, आईआईटी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग मिलेगी।
विज्ञापन
11वीं और 12वीं कक्षा के बच्चों को निशुल्क कोचिंग मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग जम्मू और कश्मीर ने लाभार्थी बच्चों की सूची जारी कर कोचिंग संस्थानों को भेजी है। स्कूल शिक्षा निदेशालय जम्मू ने 73 बच्चों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
इन बच्चों को विंग्स एक उड़ान, यूनीक क्लासेज फॉर कंप्टीशन, मास्टरमाइंड क्लासेज, बंसल क्लसेज, आकाश इंस्टीट्यूट, एएसएल जैसे कोचिंग संस्थानों में निशुल्क कोचिंग मिलेगी। इसी तरह स्कूल शिक्षा निदेशालय कश्मीर ने बच्चों की सूची जारी की है।
विज्ञापन
कोचिंग के लिए छात्रों का चयन उनके आय प्रमाण पत्र सहित अन्य दस्तावेजों की जांच करने के बाद किया गया है। इन कोचिंग संस्थानों को विभाग को उक्त छात्रों की अनुपालन रिपोर्ट भी भेजनी पड़ेगा। स्कूल शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए 11787 छात्रों की सूची जारी की है।