फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

सी-डायट कार्यक्रम के तहत युवाओं को बनाया जाएगा सशक्त

विज्ञापन
education
ज्यौड़ियां। सी-डायट कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन की तरफ से शनिवार को एक पहल की गई। इसमें ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं जिसमें लड़के और लड़कियां शामिल रहीं, को मिशन युवा जम्मू और कश्मीर के सहयोग से शारीरिक, शैक्षणिक, करियर, परामर्श सत्र, खेल और मनोरंजक गतिविधियों में शामिल करके उनकी ऊर्जा को सही तरीके से प्रसारित कर उन्हें सशक्त बनाना है। इसकी शुरुआत खौड़ में दो स्थानों पर की गई।
विज्ञापन

गढ़ी सेना मैदान और ठंगर सेलांवाली में एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर की उपस्थिति में युवाओं को पूरे कार्यक्रम की जानकारी दी गई। एडीएम ने बताया कि सी-डायट के तहत युवाओं को नशीले पदार्थों से दूर रखने और खेल की तरफ जागरूक किया गया। कार्यक्रम 90 दिन तक चलेगा और पहला बैच नियमित कक्षाओं के लिए औपचारिक रूप से 27 सितंबर 2021 सोमवार से शुरू होगा। एसडीएम ने क्षेत्र के युवाओं को इस कार्यक्रम में शामिल रहने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि 90 दिन की यह कक्षाएं खत्म होने के बाद युवाओं को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम सेना, पुलिस आदि में नौकरी पाने के लिए मदद करेगा। युवाओं के लिए यह बहुत ही अच्छा अवसर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed