फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   education

परगवाल के गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

विज्ञापन
education
परगवाल। 12 वीं कक्षा के परिणामों में निजी स्कूलों का दबदबा रहा। भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के बच्चों ने भी दिखा दिया है कि सरकारी स्कूल में पढ़ कर भी विषेश स्थान प्राप्त किया जा सकता है। इस बार 12 वीं के परिणामों में कुल 122 छात्रों में से 115 पास हुए। इनमें 41 छात्रों ने डिस्टिंक्शन हासिल की।
विज्ञापन

इन छात्रों में जानवी चिब ने प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए 479 अंक, युवराज सिंह ने 479 शेखर मन्हास ने 464, नियती सम्याल ने 462, हीरा राजवंश ने 462, रेनुका शर्मा ने 462, विकास शर्मा ने 457, विश्वजीत सिंह ने 453, प्रीति देवी ने 451, अंजली शर्मा ने 444, राहुल वर्मा ने 442, मोहिंदर सिंह ने 426, दीक्षा कुमारी ने 423, अभिषेक वर्मा ने 422 अंक लेकर अपने स्कूल का नाम रोशन किया है। सरकारी स्कूल की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोगों ने प्रधानाचार्य नीतू गंडोत्रा और स्कूल के अन्य स्टाफ का धन्यवाद करते हुए कहा कि कोरोना काल में जिस तरह से अध्यापकों और बच्चों ने मेहनत की है उसका नतीजा काफी संतोषजनक रहा है।
विज्ञापन

ज्ञात रहे परगवाल दूरदराज का सरहदी क्षेत्र है। यहां बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी ट्यूशन को लेकर होती है। क्योंकि बच्चों को अच्छी ट्यूशन नहीं मिल पाती है। उसके बावजूद कोरोना काल में अच्छी शिक्षा ग्रहण कर अच्छे अंक लाना बच्चों ने किस हाल में मेहनत की है यह दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed