फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ed take action on industrial area

Jammu News: प्रवर्तन विभाग ने औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर 1.73 करोड़ का जुर्माना लगाया

Sun, 19 Jan 2025 01:51 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 19 Jan 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
ed take action on industrial area
सांबा में औद्योगिक इकाईयों का निरीक्षण करते अ​धिकारी। संवाद - फोटो : samba
प्रतिपूर्ति का लाभ उठाने वाली औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया
विज्ञापन

सांबा। राज्य कर प्रवर्तन विभाग ने औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण कर 1.73 करोड़ का जुर्माना लगाया है। यह कार्रवाई जीएसटी चोरी से निपटने के लिए की गई है।
टीम ने बताया कि विभाग ने राजकोषीय अनुशासन और पारदर्शिता को मजबूत करते हुए प्रासंगिक एसआरओ के तहत कर प्रतिपूर्ति का लाभ उठाने वाली औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण पूरा किया। इसके तहत स्क्रैप डीलरों पर 29.66 लाख, ग्रेनाइट, मार्बल सामान पर 23.44 लाख, तंबाकू उत्पादों पर 17.50 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अतिरिक्त विभाग ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के लिए एसआरओ 519, एसआरओ 521 ( 21 दिसंबर 2017) और एसआरओ 63 (5 फरवरी 2018) को औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सर्कल एक कठुआ और दो कठुआ के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ये निरीक्षण अतिरिक्त आयुक्त नम्रता डोगरा के निर्देशों के तहत इंस्पेक्टर जगनदीप सिंह, अनिल कुमार शर्मा के साथ एसटीओ राज कुमार और फारूक चौधरी के नेतृत्व में किए गए थे। उपायुक्त संजय गुप्ता ने जीएसटी अनुपालन सुनिश्चित करने के प्रति समर्पण के लिए प्रवर्तन टीमों की सराहना की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed