फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ED raids VIVO office in Jammu 44 Locations in india In Connection With Chinese Firm Case

ED Raids in Jammu: जम्मू में VIVO के कार्यालय पर ईडी का छापा, देशभर में 44 जगहों पर हुई कार्रवाई

Tue, 05 Jul 2022 04:28 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Tue, 05 Jul 2022 04:28 PM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय की ओर से मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू, यूपी, एमपी व बिहार समेत दक्षिणी राज्यों के 40 ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है।
 

विज्ञापन
ED raids VIVO office in Jammu 44 Locations in india In Connection With Chinese Firm Case
ईडी की कार्रवाई - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू में चीनी स्मार्टफोन मोबाइल निर्माता कंपनी वीवो के कार्यालय में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि देशभर में 44 जगहों पर ईडी की टीम कार्रवाई कर रही है। वीवो और उससे संबंधित कंपनियों के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक, जम्मू समेत उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के साथ ही दक्षिण भारत के कई राज्यों में ईडी ने छापेमारी की है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि छापेमारी जारी है और जरूरी दस्तावेजों की जांच की जा रही है। इस मामले में सीबीआई भी जांच कर रही है। बता दें, चाइनीज फर्म पहले से ही भारतीय जांच एजेंसियों के निशाने पर हैं।  
विज्ञापन



वित्तीय अनियमितताओं का मामला आया था सामने

इसी साल मई में चीनी फर्म ZTE कॉर्प और वीवो को वित्तीय अनियमितताओं के चलते जांच का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा Xiaomi Corp. भी जांच के दायरे में है। दरअसल, भारत-चीन के बीच सीमा पर टकराव के बाद चीनी कंपनियों पर भारत सरकार ने सख्त रुख अख्तियार किया है। तब से अब तक टिकटॉक समेत 200 से ज्यादा मोबाइल ऐप बैन हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed