फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   economic survey

Jammu News: दिल्ली, पंजाब हिमाचल से बढ़ी जम्मू-कश्मीर वासियों की आमदनी

विज्ञापन
economic survey
- सालभर में हुआ 15 हजार रुपये का इजाफा, जीएसडीपी में भी 7.06 फीसदी का इजाफा
विज्ञापन

गौरव रावत
जम्मू। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वीरवार को बजट सत्र में वित्तीय वर्ष 2024-25 का आर्थिक सर्वेक्षण पेश किया। इसके मुताबिक जम्मू-कश्मीर वासियों की आमदनी में करीब 15 हजार रुपये (एक वर्ष में) का इजाफा हुआ है। वहीं, उत्तरी राज्यों के साथ तुलना करें तो जम्मू-कश्मीर की प्रति व्यक्ति आय दिल्ली, पंजाब और हिमाचल से बढ़ी है।
आर्थिक सर्वेक्षण के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2024-25 में जम्मू-कश्मीर की प्रति व्यक्ति आय 10.6 फीसदी की दर से बढ़ने का अनुमान है। वर्ष 2023-24 में यह 1,39,880 रुपये थी, तो 2024-25 में इसके 1,54,703 रुपये रहने का अनुमान है। यह प्रदेश के लिए अच्छे संकेत हैं, क्योंकि प्रति व्यक्ति आय में राष्ट्रीय वृद्धि दर 8.7 फीसदी है। इस हिसाब से जम्मू-कश्मीर की प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि राष्ट्रीय औसत से 1.9 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन

बाढ़ और कोविड-19 की वजह से वित्तीय वर्ष 2014-15, 2019-20 और 2020-21 प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रहे। फिर भी बीते कुछ वर्षों में प्रदेश के सकल राज्य घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) में सकारात्मक वृद्धि हुई है, जो प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अच्छे संकेत हैं। 2024-25 में प्रदेश की जीएसडीपी के 7.06 फीसदी इजाफे के साथ करीब 1.45 लाख करोड़ रुपये होने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर अपनी जनसंख्या अनुपात में राष्ट्रीय सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 0.8 फीसदी योगदान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
जम्मू-कश्मीर और उत्तरी राज्यों की प्रति व्यक्ति आय
साल
जम्मू-कश्मीर
पंजाब दिल्ली हिमाचल प्रदेश
2019-20
101868

154385
355798
186559
2020-21
101645

150620
322311
173152
2021-22
112898

170276
376217
195795
2022-23
126301

181678
430120
218788
2023-24
139880

196505
461910
235199
चक्रवृद्धि वार्षिक वृद्धि दर
8.3%
6.2%
6.7%
6.0%
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed