फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   eclipse

ग्रहण पर कंगन की तरह दिखेगा सूर्य, पांच घंटे 48 मिनट रहेगा असर

विज्ञापन
eclipse
जम्मू। सूर्यग्रहण इस बार आषाढ़ अमावस्या पर 21 जून को लगेगा। आकाश में सूर्य कंगन की तरह दिखाई देगा। जम्मू में ग्रहण सुबह 10 बजकर 21 मिनट 40 सेंकेड से शुरू होगा। यह दोपहर एक बजकर 41 मिनट और 29 सेकेंड तक दिखाई देगा। मोक्ष दोपहर एक बजकर 40 मिनट और 44 सेेकेंड पर होगा। ग्रहण के प्रभाव के कारण सूतक काल से ही श्री वैष्णो देवी के साथ सभी मंदिरों के कपाट बंद हो जाएंगे।
विज्ञापन

महंत रोहित शास्त्री के अनुसार इस ग्रहण को चूड़ामणि सूर्यग्रहण भी कहा जाता है। यह ग्रहण मृगशिरा एवं आर्द्रा नक्षत्र, गंड एवं वृद्धि योग और मिथुन राशि में घटित होगा। ग्रहण की कुल अवधि पांच घंटे 48 मिनट तीन सेकेंड की होगी। सूतक काल 20 जून रात नौ बजकर 16 मिनट से शुरू होगा।
विज्ञापन

---------------------------
सावधान रहें गर्भवती महिलाएं, न काटें फल-सब्जी
ग्रहण काल में सबसे ज्यादा सावधानी गर्भवती महिलाओं को रखनी चाहिए। सब्जी काटने से बचना चाहिए। उन पर सूर्य की छाया बिल्कुल न पड़े, इस बात का ध्यान रखें। ग्रहण के दौरान कश्मीर में राजनीति एवं प्राकृतिक प्रकोप, जन-धन हानि के योग बनेंगे। इसके अलावा लेखकों, डॉक्टरों, वस्त्रों, फूल-फलों का व्यापार करने वालों, मदिरा का सेवन करने वालों के लिए यह ग्रहण कष्टप्रद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------------
इन राशियों पर यह होगा प्रभाव
मेष-धन लाभ होगा, वृष-धन की हानि होगी मिथुन-चिंता होगी, चोट, भय एवं दुर्घटना हो सकती है, कर्क-धन हानि, सिंह-उन्नति एवं लाभ होगा। कन्या-भय, रोग एवं कष्ट होगा, तुला-संतान कष्ट एवं चिंता रहेगी। वृश्चिक-शत्रु भय एवं सूक्ष्म लाभ होगा, धनु-पति एवं स्त्री को कष्ट होगा, मकर-चिंता एवं रोग होगा। कुंभ-धन खर्च होगा एवं कार्यों में देरी होगी, मीन-कार्यों में सिद्धि होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed