{"_id":"a231da0f24c4d3f764412c9fe1026a7c","slug":"earthquake-shocking-again-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों ने फिर दहलाया, सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों ने फिर दहलाया, सहमे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, डोडा
Updated Tue, 05 Aug 2014 08:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला डोडा में 1 मई 2013 को आए पहले भूकंप के झटके ने लोगों की नींद को हराम कर दिया था लेकिन तब से आज तक लगातार रह-रह कर भूकंप के झटकों का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन
मंगलवार दोपहर 1:15 बजे के करीब भी डोडा, गंदोह, भद्रवाह, भलैस आदि स्थानों पर भूकंप के हलके झटके महसूस किए गए। घर में चैन से बैठे लोग भूकंप के झटकों से सहम गए। भूंकप आते ही लोग दहशत के चलते तुरंत घरों से बाहर निकल गया।
विज्ञापन
हालांकि कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है लेकिन कुछ सेकेंड चले झटकों ने लोगों को दहशत में जरूर ला दिया। लोगों के चेहरों पर चिंता और भय की लकीरें साफ नज़र आ रही हैं। हालांकि रिक्टर पैमाने पर अभी भूकंप की तीव्रता का अंदाजा नहीं लग सका है।
विज्ञापन