भूकंप के झटकों से सहमा जम्मू-कश्मीर, घरों-कार्यलयों से निकलकर सड़क पर इकट्ठा हुए लोग
जम्मू कश्मीर में शाम करीब पांच बजकर दस मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटके काफी तेज थे। इस दौरान ऑफिस, दुकान, शॉपिंगमॉल में मौजूद लोग व कर्मचारी सड़कों पर निकल आए। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि झटके थमते ही लोगों ने भी राहत की सांस ली और काम पर वापस लौटे। वहीं जम्मू शहर व संभाग के कई इलाकों में भी लोगो भूकंप के झटकों से लोग सहम उठे।
बता दें कि उत्तर भारत में कई शहरों में आज यानी कि शुक्रवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक कश्मीर घाटी में जोरदार भूकंप के झटके लगे हैं। दिल्ली-एनसीआर के साथ ही पंजाब और हरियाणा में भी भूकंप हल्के झटके महसूस किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान था। अफगानिस्तान की राजधानी काबूल के उत्तर-पूर्व में भूकंप का केंद्र था। अफगानिस्तान में भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 7.1 दर्ज की गई है।