{"_id":"592c57f34f1c1ba915bdbba3","slug":"earthquake-reported-in-kishtwar-of-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूकंप के झटकों से दहला जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़, लोगों में दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूकंप के झटकों से दहला जम्मू-कश्मीर का किश्तवाड़, लोगों में दहशत
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Mon, 29 May 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
महसूस किए गए भूकंप के झटके
- फोटो : डेमो फोटो
जम्मू-कश्मीर में सोमवार की शाम 7:24 मिनट पर किश्तवाड़ और आसपास के क्षेत्रों में भूकंप का जोरदार झटका महसूस किया गया। इससे लोग दहशत में आ गए। सभी जान बचाने के लिए सुरक्षित स्थानों की ओर दौड़े।
विज्ञापन
हालांकि भूकंप का झटका एक ही लगा, लेकिन लोग देर तक घरों में जाने से कतराते रहे। इस बीच लोगों ने दूरदराज और आसपास में रिश्तेदारों और परिचितों को फोन कर उनका हाल जाना और उन्हें सचेत रहने के लिए कहा।
विज्ञापन
भद्रवाह में भी भूकंप का हल्का झटका महसूस किया गया। मौसम विभाग श्रीनगर के अनुसार घाटी में भूकंप का कोई झटका रिपोर्ट नहीं किया गया है।