{"_id":"6305298b43f60450545d7c86","slug":"earthquake-in-valley-earthquake-strikes-again-in-jammu-and-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"Earthquake in Valley : जम्मू-कश्मीर में फिर हिली धरती, 21 घंटे के भीतर छह बार आया भूकंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Earthquake in Valley : जम्मू-कश्मीर में फिर हिली धरती, 21 घंटे के भीतर छह बार आया भूकंप
Wed, 24 Aug 2022 12:55 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:55 AM IST
सार
Earthquake in Valley : भूकंप के दो झटकों का केंद्र उधमपुर, तीन का डोडा जिला और भूकंप के एक झटके का केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 से 3.9 तक मापी गई, जिससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
भूकंप।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू-कश्मीर में 21 घंटे के भीतर छह बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के दो झटकों का केंद्र उधमपुर, तीन का डोडा जिला और भूकंप के एक झटके का केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 2.6 से 3.9 तक मापी गई, जिससे किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का पहला झटका सोमवार देर रात 2.20 बजे 3.9 तीव्रता से आया। इसका केंद्र डोडा जिले में था। इसके बाद डोडा में ही सुबह 3.21 मिनट पर 2.6 की तीव्रता का झटका लगा। सुबह 3.44 मिनट पर 2.8 जबकि सुबह 8.03 बजे 2.9 की तीव्रता से भूकंप आया।
विज्ञापन
इन दोनों झटकों का केंद्र उधमपुर जिले में था। वहीं, मंगलवार दोपहर 2.17 मिनट पर 3.1 की तीव्रता से भूकंप आया, जिसका केंद्र किश्तवाड़ जिले में था। देर रात 11.23 बजे 3.9 तीव्रता से एक और झटका लगा, जिसका केंद्र डोडा जिले में जमीन से पांच किलोमीटर नीचे था।
विज्ञापन