{"_id":"5a2e231c4f1c1bc45b8bb4b7","slug":"earthquake-in-jammu-and-kashmir-on-monday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.5
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
Updated Mon, 11 Dec 2017 07:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह 4:28 मिनट पर घाटी के कई इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। हालांकि इसमें किसी भी प्रकार के जान माल के नुकसान की कोई खबर नहीं आई है।
विज्ञापन
इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.5 मापी गई। बता दें कि शनिवार शाम को भी 4:13 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे यह झटके राज्य के तमाम हिस्सों में महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र लेह से 98 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में बताया गया था।
विज्ञापन
रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता रही 4.6 मापी गई थी। राज्य के किसी भी हिस्सें में नुकसान की कोई खबर नहीं थी। चार दिन के भीतर तीसरी बार भूकंप के आने से लोग दहशत में आ गए हैं। भूकंप आने के बाद कई जगह लोग अपने घरों को छोड़ कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन
An earthquake of magnitude 4.5 occurred in Jammu & Kashmir at 04:28 am.
— ANI (@ANI) December 11, 2017