फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E-Stamp problem

Jammu News: 30 में बेचा जा रहा 10 रुपये का ई-स्टांप

विज्ञापन
E-Stamp problem
ऑनलाइन सेवा के लिए ग्राहकों से हो रही लूट, राजस्व विभाग को शिकायत का इंतजार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। राजस्व विभाग व अन्य सरकारी विभागों की ऑनलाइन सेवाओं के लिए ई-स्टांप के नाम पर वेंडर और कैफे संचालक ग्राहकों से तीन गुना ज्यादा दाम वसूल रहे हैं। ई-स्टांप के नाम पर तहसील परिसर और कचहरी परिसर के बाहर कैफे संचालक धड़ल्ले से लूट कर रहे हैं। 10 रुपये का ई-स्टांप पेपर 30 से 40 रुपये में बेचा जा रहा है।
कारण पूछने पर कैफे संचालक ज्यादा सरकारी फीस का हवाला दे रहे हैं। तहसील, कचहरी में पहुंचने वाले ग्राहकों की सुनवाई नहीं हो रही है। इसके चलते ऑनलाइन सुविधाओं के लिए ग्राहक ठगा जा रहा है। दूसरी ओर राजस्व विभाग ई-स्टांप के नाम पर लूट रोकने के लिए शिकायत का इंतजार कर रहा है। अधिकारियों की लापरवाही ई-स्टांप विक्रेताओं के हौंसले और मजबूत कर रही है।
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव की महिला ज्योति देवी ने बताया कि बिश्नाह कचहरी में जाति प्रमाणपत्र के लिए चार 10 रुपये वाले ई-स्टांप 120 रुपये में मुहैया किए गए। विरोध करने पर उनकी बात को अनसुना कर दिया गया। उन्होंने बताया कि उच्च अधिकारियों को मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए। सुचेतगढ़ के गांव ब्यासपुर परलाह के ग्रामीण दर्शन कुंडल ने बताया कि ई-स्टांप पर ओवर चार्ज आम बात हो गई है। अधिकारियों को शिकायत के अलावा अपने परिसर में लोगों को मिलने वाली सुविधाओं की समय पर जांच करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

10 रुपये का ई-स्टांप 30 रुपये में बेचना कानूनन अपराध है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। ग्राहक खुद भी उनके समक्ष शिकायत कर सकते हैं।
अंकुश त्रिपाठी, तहसीलदार, बिश्नाह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed