फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E buses to run in Jammu: Home Minister Amit Shah flag off through virtual mode

E Buses in Jammu: आज से जम्मू में ई-बसों की शुरुआत, गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअल मोड से दिखाई हरी झंडी

Thu, 25 Jan 2024 01:23 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Thu, 25 Jan 2024 01:23 PM IST
सार

स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 100 ई बसों को जम्मू में चलाने के लिए लगभग 950 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बसें 11 रूटों पर दौड़ेंगी। श्रीनगर में 2 नवंबर को बस सेवा शुरू हो गई थी।

विज्ञापन
E buses to run in Jammu: Home Minister Amit Shah flag off through virtual mode
गृहमंत्री अमित शाह - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने वर्चुअल मोड गुरुवार को जम्मू में ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर इनका शुभारंभ किया। इस अवसर पर जम्मू कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें में उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय, जम्मू-पुंछ सांसद जुगल किशोर शर्मा, राज्यसभा सांसद गुलाम अली खटाना उपस्थित रहे। इसके अलावा दिल्ली से संयुक्त सचिव भी जम्मू पहुंचे।

विज्ञापन


स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने 100 ई बसों को जम्मू में चलाने के लिए लगभग 950 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। यह बसें 11 रूटों पर दौड़ेंगी। श्रीनगर में 2 नवंबर को बस सेवा शुरू हो गई थी। जम्मू में अलग-अलग कारणों से यह बस सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई थी, जो अब शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रात 11 बजे तक मिलेगी ई बस की सुविधा

ई-बस का फायदा यह है कि बस हर बीस मिनट बाद आएगी और रात 11 बजे तक इसकी सुविधा मिलेगी। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। शहर में मेटाडोर रात 8 बजे तक सुलभ होती है। वहीं ऑटो चालकों के मनमाने किराये से भी निजात मिलेगी। जम्मू से कठुआ, सांबा और कटड़ा के लिए 25 बसें चलनी हैं। यह बसें 12 मीटर लंबी हैं। यह अभी बाद में चलेंगी। लेकिन अभी 75 बसों को ही शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी बसें

बस में किसी की तबीयत बिगड़ने पर स्वास्थ्य सुविधा भी मिलेगी। इतना ही नहीं चोरी होने या फिर छेड़छाड़ होने पर चालक के माध्यम से कॉल नजदीकी पुलिस स्टेशन में की जाएगी। बसें सीसीटीवी कैमरों से लैस होंगी।


कार्ड से कर सकेंगे भुगतान, ऐप से कर पाएंगे ट्रैक

बसों में भुगतान डिजिटल पेमेंट टॉप एंड ट्रांसिट कार्ड के माध्यम से होगा। लोग कार्ड के माध्यम से पेमेंट कर एक रूट से दूसरे रूट पर जा सकेंगे। इसके अलावा अपनी ईबस को चलो ऐप से ट्रैक भी कर पाएंगे। चलो ऐप के माध्यम से ही टिकट भी खरीद पाएंगे। इसके अलावा महीने का पास भी बनाया जा सकता है, ताकि बार बार टिकट खरीदने की जरूरत ना पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed