{"_id":"64e1246a9cbbca1c64078c87","slug":"e-buses-service-transport-jammu-news-c-10-jam1006-184665-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर को 10 ई-बसें मिली, 15 तक चलने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर को 10 ई-बसें मिली, 15 तक चलने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। स्मार्ट सिटी की सड़कों पर जल्द इलेक्ट्रिक बसें दौड़ेंगी। अनुबंध के तहत कंपनी ने 14 ई-बसें मुहैया करा दी हैं। 10 बसें स्मार्ट सिटी को मिल चुकी हैं। बची चार बसें इस माह अंत तक आ जाएंगी। शहर में इलेक्ट्रिक बसों का किराया प्रशासन को तय करना है जो निर्धारित होते ही 15 सितंबर तक ई-बसें चलने लगेंगी। ऑनलाइन एप के जरिए टिकट भी बुक कर सकेंगे।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसें आनी हैं। 25 बसें 12 और 75 बसें 9 मीटर लंबी होगी। सभी बसों में स्मार्ट मोबिलिटी सॉल्यूशन सिस्टम उपलब्ध रहेगा। टिकट के लिए नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड दिया जाएगा जिससे लोग क्यूआर कोड, पॉज मशीन से भी पेमेंट कर सकेंगे। बसों में सीसीटीवी कैमरे भी रहेंगे। खास बात यह है कि मोबाइल एप के जरिए लोग टिकट ले सकेंगे। इसके लिए स्मार्ट सिटी द्वारा एप लांच किया जाएगा। इसमें लाइव ट्रैकिंग सिस्टम होने से बसों के आवागमन की जानकारी मिलेगी। बसों में त्रैमासिक किराए की सुविधा भी रहेगी। नगर निगम कमिश्नर एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ राहुल यादव का कहना है कि जल्द बसों को सड़कों पर उतार दिया जाएगा।