फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E Bus Sewa : Facility Start for Katra and Udhampur in this Week

Jammu News: कठुआ के बाद अब कटड़ा व उधमपुर के लिए ई-बस सेवा इसी सप्ताह से

विज्ञापन
E Bus Sewa : Facility Start for Katra and Udhampur in this Week
- 14 बसें चलेंगी कटड़ा-उधमपुर रूट पर, जम्मू-कठुआ रूट का होगा विस्तार, लखनपुर तक जाएंगी बसें
विज्ञापन

- 10 बसें कटड़ा व चार बसें उधमपुर के लिए चलेंगी, कठुआ के लिए अभी पांच बसें चल रही हैं
सतीश वालिया
जम्मू। कठुआ के बाद अब कटड़ा व उधमपुर के लिए ई बस सेवा इसी सप्ताह से शुरू होगी। वहीं, जम्मू-कठुआ रूट को लखनपुर तक बढ़ाया जाएगा। इससे लखनपुर से जम्मू या फिर कटड़ा जाने वाले यात्रियों को भी ई-बस का लाभ मिलेगा। जम्मू-कटड़ा और जम्मू से उधमपुर के लिए करीब 14 बसें चलेंगी। इसके अलावा कुल 11 बसें कठुआ रूट पर चलेंगी। पहले केवल जम्मू शहर में ई-बस की सुविधा मिल रही थी। शहरभर में 15 से ज्यादा रूटों पर 75 बसें चल रही हैं। ई-बस सेवा से ग्रामीण इलाकों को भी जोड़ा गया है। अब इस सप्ताह कटड़ा और उधमपुर को जोड़ा जाएगा। खास बात यह है कि उधमपुर के लिए पहले एसी बस सेवा नहीं थी। ई-बसें चलने से यात्री आराम से गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
वहीं, कटड़ा के लिए हर रोज बाहरी राज्यों से श्रद्धालु और जम्मू के लोग सफर करते हैं। लोग अब ई-बस में एसी का आनंद ले सकेंगे। इससे पहले सरकारी और निजी बसों से यात्री और श्रद्धालु कटड़ा तक पहुंच रहे थे। ई बसों का किराया निजी एसी बसों के बराबर ही है। उधर, श्री अमरनाथ यात्रा में आने वाले श्रद्धालु भी इससे लाभान्वित हो सकेंगे।
विज्ञापन

जम्मू-कटड़ा रूट का किराया
-जम्मू एयरपोर्ट से कटड़ा हेलिपेड और कटड़ा बस स्टैंड तक बस चलेगी। प्रति यात्री 160 रुपये किराया होगा। निजी बसों का 166 रुपये के आसपास है।
- जम्मू रेलवे स्टेशन से कटड़ा हेलिपेड व कटड़ा बस स्टैंड तक प्रति यात्री 135 रुपये किराया।
जम्मू- उधमपुर रूट का किराया


जम्मू बस स्टैंड से टिकरी उधमपुर
65 रुपये 120 रुपये
टिकरी से जम्मू बस स्टैंड 65 रुपये 55 रुपये

ई-बस में सफर के फायदे
ई-बस में सवार किसी यात्री की कोई चीज चोरी होने या फिर छेड़छाड़ की स्थिति में चालक के माध्यम से मोबाइल काल नजदीकी पुलिस स्टेशन में की जा सकती है। पुलिस चेकिंग करेगी और बनती कार्रवाई करेगी। बसों में सीसीटीवी कैमरों की सुविधा है। लोग बिना भय के यात्रा कर सकते हैं। सर्दी के मौसम में ब्लोअर तो गर्मी के मौसम में बस में एसी की सुविधा उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
कटड़ा और उधमपुर के लिए जम्मू से ई-बसें इसी सप्ताह चलाई जाएंगी। मौजूदा समय में कठुआ रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। रूट को लखनपुर तक बढ़ाया जाएगा। बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
- आशीष आनंद, जीएम, वित्त स्मार्ट सिटी परियोजना

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed