{"_id":"6a21e2806ec69260b60419db","slug":"e-bus-service-started-from-village-jindad-mehlu-to-jammu-samba-news-c-312-1-sjam1007-103782-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांव जिंदड मेहलू से जम्मू के लिए ई-बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांव जिंदड मेहलू से जम्मू के लिए ई-बस सेवा शुरू
Fri, 05 Jun 2026 02:09 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
क्रासर- विधायक गारू राम ने हरी झंडी दिखाकर किया लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरा साहिब। सुचेतगढ़ में पड़ते गांव जिंदड मेहलू के ग्रामीणों की लंबित ई-बस सेवा शुरू करने की मांग वीरवार को पूरी हो गई। विधायक गारू राम भक्त ने हरी झंडी दिखाकर ई-बस का लोकार्पण किया। लोगों के चेहरों पर ई-बस सेवा शुरू होने से उत्सुकता नजर आ रही थी।
विधायक ने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को जम्मू शहर में पहुंचने में काफी सुविधा मिलेगी। विशेष रूप से विद्यार्थियों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा मरीजों को इस सेवा का भरपूर लाभ मिलने की संभावना है। सरकार की ओर से ई-बस सेवा महिलाओं के लिए निशुल्क रखा गई है। इस सेवा का महिलाएं भी लाभ लेंगी। क्षेत्र के लगभग 20 गांव इस बस सेवा की सुविधा से लाभान्वित होंगे। इस अवसर पर गांववासी अमरजीत सिंह ने कहा कि बस सेवा के शुरू होने से यातायात संबंधी समस्याओं में कमी आएगी।