फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   E-bus drivers went on strike for nine hours, more than 30 routes affected

Jammu News: ई-बस चालक नौ घंटे हड़ताल पर रहे, 30 से अधिक रूट प्रभावित

विज्ञापन
E-bus drivers went on strike for nine hours, more than 30 routes affected
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


जम्मू। वेतन स्लिप और नियुक्ति पत्र की मांग को लेकर स्मार्ट सिटी के तहत ई बस चालकों ने बुधवार को सुबह छह से शाम तीन बजे नौ घंटे कामकाज ठप रखा। भगवती नगर यार्ड में चालकों ने गाड़ियां खड़ी रखीं। उन्होंने मांगों के लिए स्मार्ट सिटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। हड़ताल से शहरभर में तीस से अधिक रूट प्रभावित रहे। 75 बसें अपने गंतव्यों तक नहीं पहुंची। यात्री बसों का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक वे नहीं पहुंची। शाम तीन बजे चालकों ने हड़ताल खत्म करके बसों को चलाया।

ई बसों की हड़ताल के चलते लोगों को अपने गंतव्यों तक पहुंचने के लिए मेटाडोर व अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ा। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को अधिक परेशानी झेलनी पड़ीं। इनमें कई रूट ऐसे थे जहां लोग ई बसों पर निर्भर हैं। यहां के अधिकांश लोग ई बसों के माध्यम से शहरों तक पहुंचते हैं। लेकिन अचानक हड़ताल से लोग अधिक परेशान रहे।
विज्ञापन

हड़ताल कर रहे चालकों का कहना था कि हर माह वेतन स्लिप जारी की जाए। इसके साथ चालकों और परिचालकों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं। इसके अलावा अन्य निजी बसों के चालकों द्वारा दुर्व्यवहार करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रोष जताते हुए कहा कि अक्सर निजी चालक उनके साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। यही नहीं कई बार उनके साथ मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। लेकिन मगर स्मार्ट सिटी प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं होती है तो वे फिर से उग्र आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे। बस सेवा को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। इस मौके पर लगभग 75 चालक-परिचालक मौजूद रहे।


ये रूट प्रभावित रहे

जम्मू-नरवाल, जम्मू मढ़, जम्मू-अखनूर, जम्मू-मुट्ठी, जम्मू-बोहड़ी, जम्मू-सतवारी, जम्मू-मिश्रीवाला, जम्मू-मीरां साहिब, जम्मू-चट्ठा आदि



चालकों-परिचालकों ने हड़ताल की है जो तीन बजे समाप्त हुई है। इनकी तैनाती टाटा कंपनी ने की है। मसला कंपनी के ध्यान में है। सेवाएं नियमित देना अनिवार्य है।

- डाॅ. देवांश यादव, आयुक्त, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed