फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Durbar closed in Srinagar, will now open in Jammu on 9 November

श्रीनगर में दरबार बंद, अब जम्मू में 9 नवंबर को खुलेगा

Sat, 31 Oct 2020 01:54 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 31 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Durbar closed in Srinagar, will now open in Jammu on 9 November
demo pic... - फोटो : amar ujala

श्रीनगर में शुक्रवार को सरकार का दरबार बंद हो गया। अब जम्मू में नौ नवंबर को दरबार सजेगा। 1872 में महाराजा गुलाब सिंह ने दरबार मूव की परंपरा शुरू की थी, जिसके तहत छह महीने जम्मू और छह महीने श्रीनगर में सचिवालय रहता है।  

विज्ञापन


सचिवालय तथा सप्ताह में पांच दिन वाले कार्यालय शुक्रवार को बंद हो गए। छह दिन वाले कार्यालय शनिवार को बंद होंगे। 145 साल पुरानी इस परंपरा के तहत साल में दो बार रिकार्ड को लाने तथा ले जाने और कर्मचारियों को भत्ता के मद्दे में करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। 
विज्ञापन


इसे देखते हुए इस परंपरा को बंद करने की समय समय पर मांग उठती रही है। साथ ही दोनों स्थानों पर सचिवालय स्थापित करने की मांग की जाती रही है ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना की वजह से इस साल गर्मी में श्रीनगर दरबार मूव विलंब से हुआ। जम्मू के कर्मचारियों को जम्मू में ही काम करने को कहा गया, जबकि घाटी के कर्मचारियों को मई से श्रीनगर में काम करने के आदेश दिए गए। दो महीने बाद जुलाई में सभी कर्मचारियों को काम पर आने के निर्देश दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed