{"_id":"6830d86ee7d848c43208c513","slug":"dumping-ground-samba-news-c-274-1-rsp1001-101903-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कचरा डंपिंग स्टेशन को लेकर पुलिस प्रशासन और लोग आमने सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कचरा डंपिंग स्टेशन को लेकर पुलिस प्रशासन और लोग आमने सामने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। सोंगली में शुक्रवार को कचरा डंपिंग स्टेशन को लेकर पुलिस, प्रशासन और लोग आमने-सामने दिखे। इस मौके पर लोगों की तहसीलदार और पुलिस से जमकर बहसबाजी हुई।
कानून व्यवस्था को हाथ में लेने पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। तहसीलदार अंकुश त्रिपाठी ने कानून व्यवस्था हाथ में लेने और प्रशासन को अपशब्द बोलने पर पुलिस को लोगों के साथ सख्ती से पेश आने का निर्देश दिया है। शुक्रवार को कचरा डंपिंग स्टेशन के निर्माण कार्य का मसला हल नहीं हो पाया है। शुक्रवार को तहसील पुलिस बल साथ लेकर मौके पर पहुंच गए। इस मौके पर लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। मामले में हस्तक्षेप करते हुए विधायक डॉ. राजीव भगत ने प्रशासन और आम जनता को बैठकर मसले का हल करने के लिए कहा है। तहसीलदार ने जनप्रतिनिधियों और आम जनता को तहसील परिसर में बैठक के लिए बुलाया है लेकिन देर शाम तक बैठक में जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग नहीं पहुंचे हैं।
इस मुद्दे पर तहसीलदार बिश्नाह अंकुश त्रिपाठी ने बताया कि गांव सोंगली में लोग कचरा डंपिंग स्टेशन का विरोध कर रहे हैं लेकिन कचरे के समाधान के लिए हर जगह कचरा डंपिंग स्टेशन खोले जा रहे हैं। नियमों और मापदंड के अनुसार ही जगह का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि गंदगी और बदबू से लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा लेकिन बिना वजह विरोध करने पर लोगों से सख्ती से पेश आया जाएगा।
विज्ञापन
इस मुद्दे पर विधायक डॉ. राजीव भगत ने कहा कि नगर पालिका समिति और प्रशासन को आम लोगों के साथ बैठक करने के लिए कहा गया है। इसमें कचरा डंपिंग स्टेशन खोलने पर फैसला लिया जाएगा।
इस मुद्दे पर पूर्व सरपंच अनिल शर्मा ने बताया कि कचरे का डंपिंग स्टेशन खोलने को लेकर लोग निरंतर विरोध कर रहे हैं। तहसीलदार की लोगों के साथ बैठक रखी गई है लेकिन लोग बैठक में नहीं पहुंचे हैं।