{"_id":"6121d7548ebc3e79f46efd28","slug":"duggar-gaurav-adventure-award-is-going-to-start-in-jammu-and-kashmir-from-october-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दो अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है डुग्गर गौरव एडवेंचर अवार्ड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दो अक्तूबर से शुरू होने जा रहा है डुग्गर गौरव एडवेंचर अवार्ड
Sun, 22 Aug 2021 10:19 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:19 AM IST
सार
इस वर्ष दो अक्तूबर को अमर सिंह क्लब में डुग्गर गौरव एडवेंचर अवार्ड का आयोजन किया जाना है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
साहसिक गतिविधियों विशेष रूप से पर्वतारोहण और स्पोर्ट्स क्लाइबिंग से संबंधित प्रतिभागियों की उपलब्धियों को पहचानने के लिए तवी ट्रैकर्स दो अक्तूबर से डुग्गर गौरव एडवेंचर अवार्ड की शुरूआत करने जा रहा है। यह फैसला शनिवार को प्रेस क्लब में बैठक के दौरान तवी ट्रैकर्स के संरक्षक पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा ने लिया। पुरस्कार में धातु की मूर्ति, शॉल और प्रमाणपत्र दिया जाएगा, जबकि छात्र और बेरोजगार अवार्डी को 21 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन
सेव शारदा कमेटी के प्रयासों को सराहा
अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान पीएमओ में पूर्व निदेशक सुधींद्र कुलकर्णी ने सेव शारदा कमेटी कश्मीर के संस्थापक रविंद्र पंडिता से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि वह शारदा मिशन का समर्थन के साथ कमेटी के प्रयासों की सरहाना करते हैं। इस दौरान पाकिस्तान स्थित शारदा केंद्र पर चर्चा हुई। पंडिता ने सुधींद्र कुलकर्णी को सम्मानित किया।
विज्ञापन