फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Duggar festival starts today, colors of art and culture will be spread

Jammu News: डुग्गर उत्सव आज से, बिखरेंगे कला और संस्कृति के रंग

Mon, 13 Oct 2025 02:39 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 13 Oct 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
Duggar festival starts today, colors of art and culture will be spread
जम्मू। डुग्गर उत्सव का आयोजन सोमवार से सरकारी डिग्री कॉलेज (जीसीडब्ल्यू) गांधीनगर के ऑडिटोरियम में होने जा रहा है। इस दो दिवसीय उत्सव की मेजबानी संयुक्त रूप से क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू और चाैआदी का सीनियर सिटीजंस सपोर्ट सर्विसेज क्लब कर रहे हैं। क्लस्टर विश्वविद्यालय की ओर से पहली बार इस तरह का उत्सव कराया जा रहा है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. दलजीत सिंह मनहास के अनुसार इस उत्सव का आयोजन डुग्गर क्षेत्र की भाषाई, कलात्मक और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना है। इसमें क्लस्टर विश्वविद्यालय से जुड़े पांच कॉलेजों के साथ ही संबंधित स्कूलों के छात्र हिस्सा लेंगे। उत्सव के अंतर्गत डोगरी में भाषण प्रतियोगिता, डोगरी निबंध प्रतियोगिता, डोगरी एकल गायन प्रतियोगिता के साथ ही डोगरी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद पुरस्कार के साथ ही प्रमाण-पत्र वितरित किए जाएंगे। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतियोगी को ढाई हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को डेढ़ हजार रुपये, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 सौ रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। डुग्गर उत्सव का शुभारंभ सोमवार सुबह 11 बजे बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजीव जैन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed