फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Duggar Darpan program in Jammu University from today

Jammu: जम्मू विश्वविद्यालय में डुग्गर दर्पण कार्यक्रम आज से, दिखेगी प्रदेश की संस्कृति की झलक

Fri, 10 Mar 2023 11:37 AM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Fri, 10 Mar 2023 11:37 AM IST
सार

विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग से डुग्गर दर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डोगरा संस्कृति और डोगरा व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा।

विज्ञापन
Duggar Darpan program in Jammu University from today
जम्मू विश्वविद्यालय - फोटो : संजय कुमार

विस्तार

जम्मू विश्वविद्यालय में डुग्गर दर्पण कार्यक्रम शुक्रवार से शुरू होगा। परिसर के ब्रिगेडियर राजेंद्र सिंह सभागार में कार्यक्रम का उद्घाटन कुलपति प्रो. उमेश राय करेंगे। पदम श्री राजिंद्र टिक्कू मुख्य अतिथि, प्रो. ललित मगोत्रा सम्मानित अतिथि होंगे।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के सहयोग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें डोगरा संस्कृति और डोगरा व्यंजनों को प्रदर्शित किया जाएगा। क्लबों का लोगो भी जारी किया जाएगा। हाल ही में विश्वविद्यालय में बारह क्लब स्थापित किए गए थे। क्लबों का उद्देश्य छात्रों को किताबों से बाहर निकालना था, ताकि वह किसी एक विषय या कार्य तक सीमित न रहे सकें। 
विज्ञापन


छात्रों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए कुलपति ने क्लबों को मंजूर किया था। छात्रों की रचनात्मकता, नेतृत्व गुणों, सामुदायिक भागीदारी और सुखद वातावरण में पर्यावरण के संरक्षण के लिए उन्हें जागरुक करना है। इस संबंध में 27 फरवरी से कई कार्यशालाएं और इंटरैक्टिव सत्र आयोजित किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन क्लबों का विजन भविष्य में विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रों को शामिल करना भी है। इन क्लबों को सफल बनाने के लिए प्रायोजकों को आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed