फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   due to militants killing tral of jammu kashmir was closed 36 days in 3 months this year

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों के मारे जाने पर इस साल के पहले 3 माह में 36 दिन रहा बंद त्राल में

Thu, 28 Mar 2019 10:24 AM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर Published by: vivek shukla Updated Thu, 28 Mar 2019 10:24 AM IST
विज्ञापन
due to militants killing tral of jammu kashmir was closed 36 days in 3 months this year
त्राल में बंद - फोटो : फाइल, अमर उजाला
दक्षिण कश्मीर का त्राल शहर इस वर्ष की शुरुआत के करीब तीन माह में 36 दिन बंद रहा। बताया जा रहा है कि यह बंद अमूमन आतंकवादियों के मारे जाने पर शोक जताने और इस क्षेत्र में चल रही गिरफ्तारियों के विरोध में रहा। 
विज्ञापन


गुलशनपोरा, रेसिपोरा और पिंगलिश में तीन अलग-अलग मुठभेड़ में चालू वर्ष के पहले तीन माह में त्राल शहर में सात आतंकी मारे गए। अरिपाल मुठभेड़ एकमात्र मुठभेड़ थी, जिसमें आतंकवादी एक सैनिक महेश कुमार मीणा को गंभीर रूप से घायल करने के बाद भागने में सफल रहा। हालांकि महेश की दिल्ली के एम्स में मौत हो गई थी। 
विज्ञापन


व्यापारी संघ अध्यक्ष अशफाक अहमद कार के अनुसार शहर में मारे जाने की घटना के बाद त्राल लगातार चार दिन तक बंद रहा और चालू वर्ष में यह कई बार हुआ। युवाओं की धरपकड़ से युवाओं के प्रदर्शन के कारण कई बार कस्बे में बंद की स्थिति उत्पन्न हुई। व्यापारियों के अनुसार यह साल व्यापार पर भारी पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चालू वर्ष में त्राल में मारे गए आतंकियों में लारिबल त्राल के शकूर अहमद पर्रे, चुरसू अवंतीपोरा के निवासी तौसीफ  अहमद ठोकर और जुबैर अहमद भट, गुलशनपोरा त्राल के अदफर फैयाज उर्फ  अबू जरार, इरफान अहमद राथर उर्फ  अबू तालिब निवासी शरीफाबाद त्राल इससे अधिक मिंडोरा त्राल के जेईएम कमांडर मुदासिर अहमद खान शामिल हैं। इसके अलावा कस्बे में एक मुठभेड़ में एक गैर स्थानीय आतंकवादी भी मारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed