फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Due to lack of necessary stamp papers for legal agreements and documents many works stopped

जम्मू-कश्मीरः स्टांप पेपर खत्म, ई-स्टांप सुविधा के इंतजार में नहीं बन पा रहे दस्तावेज

Sat, 06 Jun 2020 03:05 PM IST
प्रशांत कुमार अजय मीनिया, जम्मू
अजय मीनिया, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 06 Jun 2020 03:05 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of necessary stamp papers for legal agreements and documents many works stopped
स्टांप पेपर - फोटो : सोशल मीडिया

प्रदेश में कानूनी समझौतों और दस्तावेजों के लिए जरूरी स्टांप पेपर नहीं मिलने से कई काम रुक गए हैं। ई-स्टांप सुविधा शुरू करने की कवायद भी अभी सिरे नहीं चढ़ पाई है। ऐसे में बैंक लोन, जमीनों की खरीद फरोख्त और रजिस्ट्री के काम प्रभावित हो गए हैं।

विज्ञापन


वर्तमान में कहीं पर भी स्टांप पेपर नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार ने ई स्टांप सुविधा शुरू करने की योजना बनाई है, लेकिन इस पर अमल का इंतजार जारी है। एडवोकेट नरेश चौधरी का कहना है कि बहुत से कार्यों के लिए स्टांप पेपर जरूरी हैं। लेकिन इसकी हर जगह किल्लत है। ट्रेजरी दफ्तर भी बंद हैं। जिन लोगों के पास स्टांप पेपर थे, वो पहले से बिक चुके हैं।
विज्ञापन


ई स्टांप सुविधा मिलने तक स्टांप पेपर उपलब्ध करवाए जाने चाहिए। एडवोकेट सुरेंद्र कुमार का कहना है कि स्टांप पेपर के बिना कई कार्य नहीं हो पा रहे। दस्तावेज तैयार नहीं हो पा रहे हैं। कई जगहों पर 100 रुपये, कई जगह 10, 20, 50 और हजार रुपये के स्टांप अनिवार्य होते हैं। अदालतें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसकी वजह से स्टांप पेपर नहीं मिल रहे। वित्त विभाग के एक उच्च अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 के चलते इसकी किल्लत पेश आई है। वैसे भी सरकार अब ई स्टांप की सुविधा शुरू करने जा रही है। आठ जून के बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।


जल्द शुरू होगी ई-स्टांप सुविधा : कोतवाल
राजस्व विभाग के प्रधान सचिव और वित्त आयुक्त पवन कोतवाल का कहना है कि ई स्टांप की सुविधा के लिए प्राइवेट कंपनी से एमओयू साइन हो चुका है। जल्द ही यह सुविधा शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed