{"_id":"60b9ab048ebc3e9a22027181","slug":"due-to-lack-of-mobile-network-in-remote-areas-of-jammu-division-children-are-not-able-to-study-online","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू: मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू: मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई बाधित
Fri, 04 Jun 2021 09:54 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Fri, 04 Jun 2021 09:54 AM IST
सार
किश्तवाड़, डोडा और रामबन आदि दूरदराज और पहाड़ी जिलों में मोबाइल सिग्नल नहीं होने से बच्चे ऑनलाइन पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। यह बहुत ही चिंताजनक है। इस स्थिति से अभिभावक भी परेशान हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के दूरदराज और पहाड़ी इलाकों में मोबाइल नेटवर्क नहीं होने से बच्चों की ऑनलाइन पढ़ाई नहीं हो पा रही है। इस कारण अभिभावक काफी परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश प्रशासन से समस्या को दूर करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कोरोना संकट में जहां शिक्षण संस्थान बंद हैं वहीं, ऑनलाइन कक्षाओं के जरिये बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। मुख्य शिक्षा अधिकारी किश्तवाड़ राजेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में 50 प्रतिशत विद्यार्थी ही ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
वाड़वन, मड़वा और पाडर में मोबाइल सिग्नल नहीं होने से उन्हें सुविधा का लाभ नहीं मिल रहा है। हालांकि कम्यूनिटी कक्षाओं के बारे में उच्चाधिकारियों से बात हुई है, लेकिन कोरोना संकट में यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- सवाल-आखिर हमारा कसूर क्या था?: कश्मीरी पंडितों पर बरपाए गए कहर की झकझोर देने वाली घटनाएं
यह भी पढ़ें- वो शिकायत जिसे सभी ने सराहा: पीएम मोदी से अपील करने वाली छह साल की माहिरा ने कहा- अब मैं बहुत खुश हूं