फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वो शिकायत जिसे सभी ने सराहा: पीएम मोदी से अपील करने वाली छह साल की माहिरा ने कहा- अब मैं बहुत खुश हूं 

Thu, 03 Jun 2021 05:13 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 03 Jun 2021 05:13 PM IST
विज्ञापन
Six year old Mahira from Kashmir who appealed to PM Modi said I am very happy now
माहिरा इरफान - फोटो : बासित जरगर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एक मिनट 11 सेकंड के वीडियो संदेश में ऑनलाइन कक्षाओं की समय सीमा निर्धारित करने की अपील करने वाली छह साल की कश्मीर की बच्ची माहिरा इरफान इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है। वीडियो वायरल होने के बाद से उसका परिवार मीडिया के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मालूम हो कि माहिरा की अपील पर प्रदेश के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा के निर्देश के बाद शिक्षा विभाग ने ऑनलाइन कक्षाओं की समय सीमा निर्धारित कर दी है। 



श्रीनगर के टेंगपोरा की रहने वाली इस बच्ची के वीडियो को सैकड़ों लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। माहिरा ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि उसने यह वीडियो खुद बनाया। उसे काफी अच्छा लगा वीडियो बनाकर। अब जो फैसला हुआ है मैं उससे खुश हूं। अब खेलने का टाइम मिलेगा, मुझे किचन-सेट से खेलना है। माहिरा की ओर से की गई अपील और उसकी मासूमियत की काफी चर्चा हो रही है।
 

Six year old Mahira from Kashmir who appealed to PM Modi said I am very happy now
माहिरा इरफान - फोटो : बासित जरगर

यह पूछे जाने पर कि क्या वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानती हैं? माहिरा ने कहा कि मैंने मोदी जी से बोला था कि स्कूल की ओर जितना काम हमें मिलता है, उतना तो बड़े बच्चों को दिया जाता है।

Six year old Mahira from Kashmir who appealed to PM Modi said I am very happy now
माहिरा इरफान - फोटो : बासित जरगर

इस बीच ऑनलाइन क्लास का टाइम कम होने से बच्चे भी काफी खुश दिख रहे हैं। तीसरी क्लास की छात्रा प्रभनूर कौर ने कहा कि वह खुश हैं कि माहिरा इरफान की गुहार की वजह से उनका भी बोझ कम हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Six year old Mahira from Kashmir who appealed to PM Modi said I am very happy now
माहिरा इरफान - फोटो : बासित जरगर

उन्होंने उत्साह में यह तक कहा कि मैं माहिरा से मिलकर उसके माथे को चूमना चाहूंगी।  

विज्ञापन
Six year old Mahira from Kashmir who appealed to PM Modi said I am very happy now
माहिरा इरफान - फोटो : अमर उजाला
अब तक 3.3 लाख से अधिक बार देखा गया वीडियो
ट्विटर पर पोस्ट किए गए माहिरा के वीडियो को अब तक 3.3 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके साथ ही भारी संख्या में लोगों ने इस वीडियो को पसंद किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed