बौखलाया पाकिस्तान नौनिहालों की पढ़ाई में बना रोड़ा, मंजाकोट सेक्टर में स्कूल बंद- डीडीसी राजोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान सेना की ओर से लगातार किए जा रहे संघर्ष विराम उल्लंघन के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। रिहायशी इलाकों के साथ ही पाकिस्तानी सेना स्कूलों को निशाना बना रही है। लगातार भारी गोलाबारी व मोर्टार शेलिंग कर रही है। जम्मू में राजोरी जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) मोहम्मद ऐजाज असद ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर मंजाकोट सेक्टर से 0-5 किलोमीटर में स्थित स्कूलों में कक्षाएं निलंबित कर दी गई हैं।
Mohammed Aijaz Asad, District Development Commissioner (DDC) Rajouri: Due to ceasefire violation by Pakistan (in Manjakote sector of Rajouri district), classes have been suspended in schools situated within 0-5 km from Manjakote sector for the safety of children. #JammuAndKashmir pic.twitter.com/bYZU6EuPIj
— ANI (@ANI) September 14, 2019विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शनिवार सुबह पुंछ जिले के बालाकोट और मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने भारी गोलाबारी शुरू कर दी है। पाकिस्तानी सेना मोर्टार शेलिंग के साथ ही गोले भी दाग रही है। इतना ही नहीं बौखलाया पाकिस्तान लगातार रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान पूरी तरह बौखलाया हुआ है। घाटी का माहौल खराब करने के लिए वह आतंकियों को घुसपैठ कराना चाहता है, इसी को लेकर आए दिन संघर्षविराम का उल्लंघन कर रहा है।