{"_id":"5c62f43bbdec2211df4136ce","slug":"due-to-bad-weather-ladakh-people-cannot-be-airlifted-from-jammu-returned-from-airforce-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम के चलते एयरलिफ्ट नहीं किए जा सके लद्दाख के यात्री, एयरफोर्स स्टेशन से जम्मू भेजे गए वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम के चलते एयरलिफ्ट नहीं किए जा सके लद्दाख के यात्री, एयरफोर्स स्टेशन से जम्मू भेजे गए वापस
Tue, 12 Feb 2019 09:58 PM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Tue, 12 Feb 2019 09:58 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्फबारी के बाद जम्मू में फंसे लेह के यात्रियों को एयरलिफ्ट करने के लिए मंगलवार को उधमपुर के एयर फोर्स स्टेशन लाया गया। कुछ यात्रियों को विमान में बैठा भी दिया गया। इसी बीच एयर फोर्स को सूचना मिली कि लेह में मौसम खराब हो गया है और विमान को उतारना संभव नहीं है। इसके बाद यात्रियों को वापस जम्मू की तरफ भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार चार बसों में सवार होकर 189 यात्री दोपहर करीब 12 बजे उधमपुर के एयर फोर्स स्टेशन पहुंचे। तीन बसों के यात्रियों को एयर फोर्स के जवान स्टेशन के अंदर ले गए और इनको विमान के अंदर भी बैठा दिया गया। अभी विमान उड़ान भरने की तैयारी में था कि एयर फोर्स को सूचना मिली कि लेह में मौसम खराब हो गया है और बर्फबारी शुरू हो गई है।
बर्फबारी के बीच विमान को उतारना संभव नहीं था, इसलिए सभी यात्रियों को विमान से उतार कर बसों के जरिये जम्मू की तरफ वापस भेज दिया गया। यह सभी यात्री लद्दाख के रहने वाले हैं और कई दिनों से जम्मू में फंसे हैं। बर्फबारी के कारण मार्ग बंद होने के कारण यह लोग लेह व लद्दाख नहीं जा पा रहे हैं।