{"_id":"6261b380b94b212f4b2f3b74","slug":"dsp-transferred-for-negligence-in-rape-case-vijaypur-sho-suspended","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों पर गाज: बच्ची से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर डीएसपी का तबादला, विजयपुर एसएचओ निलंबित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों पर गाज: बच्ची से दुष्कर्म मामले में लापरवाही बरतने पर डीएसपी का तबादला, विजयपुर एसएचओ निलंबित
Fri, 22 Apr 2022 07:47 AM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, विजयपुर
अमर उजाला नेटवर्क, विजयपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 22 Apr 2022 07:47 AM IST
सार
दुष्कर्म का मामला विजयपुर थाने पहुंचा तो वहां पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। उसके बाद मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पूरी जांच की तो कुछ लोग दोषी पाए गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विजयपुर। ग्यारह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म मामले में क्राइम ब्रांच ने विजयपुर थाने में तैनात अधिकारियों की लापरवाही उजागर होने पर डीएसपी का स्थानांतरण किया है। वहीं एसएचओ को सस्पेंड किया गया है। एसएचओ के साथ कई अन्य अफसरों पर भी सस्पेंड की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि जब दुष्कर्म का मामला विजयपुर थाने पहुंचा तो वहां पर तैनात पुलिस अधिकारियों ने मामले को दबाने की कोशिश की। उसके बाद मामला क्राइम ब्रांच पहुंचा। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने पूरी जांच की तो कुछ लोग दोषी पाए गए।
विज्ञापन
जिसके चलते डीएसपी का स्थानांतरण किया गया और थाना प्रभारी को सस्पेंड किया गया है। उनके साथ जो अधिकारी मिलीभगत में शामिल थे, उनपर भी कार्रवाई की गई है।
एसएसपी सांबा अभिषेक ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है और जो भी अधिकारी दोषी पाया गया, उनके खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।