{"_id":"5e25fbb28ebc3e4b142c4a01","slug":"dsp-davinder-singh-dgp-commendation-medal-certificate-forfeited-know-terror-link","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बहादुरी पुरस्कार के बाद अब डीएसपी दविंदर से छिना डीजीपी मेडल, आतंकी कनेक्शन के खुले ये राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरी पुरस्कार के बाद अब डीएसपी दविंदर से छिना डीजीपी मेडल, आतंकी कनेक्शन के खुले ये राज
Tue, 21 Jan 2020 12:42 AM IST
Pranjal Dixit
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Pranjal Dixit
Updated Tue, 21 Jan 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : फाइल, अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- आदेश जारी, 31 दिसंबर 1998 को मिला था यह मेडल
- दविंदर के बांग्लादेश दौरे की भी जांच करेगी एनआईए
- डीजीपी बोले, नवीद बाबू की निशानदेही पर मारे जा रहे छापे
- डीएसपी से श्रीनगर में पूछताछ जारी, अगले सप्ताह ले जाया जा सकता है दिल्ली हिजबुल कमांडर नवीब बाबू समेत तीन आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी दविंदर सिंह से अब डीजीपी मेडल तथा प्रमाणपत्र भी वापस ले लिया गया है। सोमवार को डीजीपी दिलबाग सिंह ने इस आशय का आदेश जारी किया। 31 दिसंबर 1998 को उसे यह मेडल दिया गया था। इससे पहले गत बुधवार को 2018 में दिया गया बहादुरी पुरस्कार वापस ले लिया गया था। इस बीच निलंबित डीएसपी से एनआईए की पूछताछ जारी है। नवीद बाबू कई खुलासे भी कर चुका है। उसकी निशानदेही पर कई जगह छापा मारा जा रहा है। फि लहाल एनआईए इन सभी से यहीं पूछताछ करेगी। अगले सप्ताह इन्हें दिल्ली ले जाया जा सकता है। एनआईए ने डीएसपी के बांग्लादेश दौरे को भी जांच के दायरे में ले लिया है।
विज्ञापन
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
डीजीपी दिलबाग सिंह ने पत्रकारों को बताया कि डीएसपी एनआईए की कस्टडी में है। इसलिए इस पर ज्यादा नहीं बताया जा सकता है। एजेंसी पूछताछ में सामने आई बातों के आधार पर जांच कर रही है। बताया, डीएसपी के साथ गिरफ्तार नवीद बाबू की निशानदेही पर पांच ऑपरेशन चलाए गए। इसमें दो आतंकी ठिकानों से भारी मात्रा में बरामदगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
डीएसपी के बांग्लादेश और उस दौरान उसके अकाउंट में हुई ट्रांजेक्शन पर उन्होंने कहा कि उसकी बच्चियां बांग्लादेश में पढ़ रही हैं। उसका वहां आना-जाना इसी सिलसिले तक था या नहीं? इसकी जांच चल रही है। पैसों के ट्रांजेक्शन के पहलू पर भी जांच एजेंसी गौर करेगी। दविंदर पिछले साल मार्च, मई और जुलाई में तीन बार 2-3 दिन के लिए बांग्लादेश गया था। इससे उसके आईएसआई के संपर्क में आने का शक जताया जा रहा है।
आतंकियों संग पकड़ा गया डीएसपी
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
आतंकियों तक पुलिस महकमे का हथियार पहुंचने संबंधी सवाल के जवाब में डीजीपी ने कहा कि पुलिस में रेगुलर फ ॉर्मल इंस्पेक्शन की प्रक्रिया है। इसके तहत मैनपावर, मैटेरियल, हथियार सभी चीजों की ऑडिट होता है। विभाग की आंतरिक जांच और किसी और अधिकारी का नाम सामने आने के बारे में उन्होंने कहा, अभी कोई बात सामने नहीं आई है।
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक्स
मंदिर की जमीन हड़पने की शिकायत की होगी जांच
डीएसपी के खिलाफ पहले भी मिली शिकायतों के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुरानी बातों पर बिना तफ्तीश बोलना सही नहीं होगा। उस समय सही से जांच नहीं हुई या फि र नई बात सामने आ रही है तो गौर किया जाएगा। मंदिर की जमीन हड़पने संबंधी शिकायत की जांच की जाएगी।
डीएसपी के खिलाफ पहले भी मिली शिकायतों के सवाल पर डीजीपी ने कहा कि पुरानी बातों पर बिना तफ्तीश बोलना सही नहीं होगा। उस समय सही से जांच नहीं हुई या फि र नई बात सामने आ रही है तो गौर किया जाएगा। मंदिर की जमीन हड़पने संबंधी शिकायत की जांच की जाएगी।
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
गद्दारों के खिलाफ कार्रवाई से नहीं चूकेगी पुलिस
डीजीपी ने कहा कि गद्दारों को मारने में कोई संकोच नहीं है। जो ऐसी हरकत करेगा उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी। अगर दविंदर जैसे गजटेड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो यह समझ लेना चाहिए कि किसी के साथ कोई रियायत नहीं होगी।
डीजीपी ने कहा कि गद्दारों को मारने में कोई संकोच नहीं है। जो ऐसी हरकत करेगा उसके खिलाफ ऐसी कार्रवाई की जाएगी। अगर दविंदर जैसे गजटेड अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की गई तो यह समझ लेना चाहिए कि किसी के साथ कोई रियायत नहीं होगी।