फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DSP Davinder Singh case,NIA starts investigation, case registered in uapa and arms act, treason

डीएसपी दविंदर सिंह मामले में एनआईए की जांच शुरू, चल सकता है देशद्रोह का मुकदमा

Sun, 19 Jan 2020 07:17 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Sun, 19 Jan 2020 07:17 AM IST
सार

  • पूछताछ के लिए जल्द लाया जाएगा दिल्ली
  • यूएपीए और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गईं

विज्ञापन
DSP Davinder Singh case,NIA starts investigation, case registered in uapa and arms act, treason
निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर पुलिस के निलंबित डीएसपी दविंदर सिंह को आतंकवादी मानकर उसके मामले की की जांच करेगी। गृह मंत्रालय के औपचारिक आदेश के बाद एनआईए ने शनिवार को दविंदर के मामले को अपने हाथ में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसके खिलाफ दायर ताजा एफआईआर में गैरकानूनी गतिविधि निरोधक कानून (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की गंभीर धाराएं लगाई गई हैं। एनआईए के मुताबिक, जांच में ठोस सुबूत मिले तो उसके खिलाफ देशद्रोह की भी धारा लगेगी। पूछताछ के लिए उसे जल्द ही दिल्ली लाया जाएगा।
विज्ञापन


दविंदर को पिछले हफ्ते दक्षिण कश्मीर में दो हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादियों नवीद बाबू और आतिफ के साथ गिरफ्तार किया गया था। बाद में तलाशी में दविंदर के घर से एके-47 और हैंड ग्रेनेड जैसे खतरनाक हथियार भी बरामद किए गए। शुरुआती पूछताछ में दविंदर ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को बताया कि वह आतंकियों के  साथ एक खुफिया ऑपरेशन में शामिल था लेकिन पुलिस का दावा है कि उसके इस बयान का कोई सुबूत नहीं मिला। किसी भी खुफिया एजेंसी के अधिकारी ने दविंदर के इस दावे का समर्थन नहीं किया। आईबी, रॉ और मिलिट्री इंटेलीजेंस (एमआई) दविंदर से सघन पूछताछ कर चुकी हैं।
विज्ञापन


एनआईए के मुताबिक, जांच में मिलने वाले सुबूतों और सुराग के आधार पर जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। वर्ष 2001 में संसद पर हुए हमले में भी दविंदर की भूमिका की जांच की जा सकती है। संसद हमले के दोषी अफजल गुरु ने मुकदमे के दौरान अपने वकील को बताया था कि दविंदर ने उस पर जबरदस्त दबाव बनाकर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी को दिल्ली लाने पर मजबूर किया था। यही आतंकी संसद पर हमला करने वाले हमलावरों में से एक था और सुरक्षा बलों की कार्रवाई में मारा गया था। अब तक की जांच में मिले तथ्यों के मुताबिक दविंदर खुफिया एजेंसी के लिए काम करता था लेकिन पैसे कमाने के लालच में लंबे समय से आतंकवादियों की मदद कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवसेना ने पुलिस की भूमिका पर उठाए सवाल
आतंकवादियों के साथ दविंदर की गिरफ्तारी के बाद शिवसेना ने कश्मीर में पुलिस की भूमिका पर सवाल खड़े किए हैं। पार्टी के मुखपत्र ‘सामना’ के संपादकीय में लिखा गया कि कश्मीर में सीमा पार घुसपैठ चल रही है। सुरक्षित तरीके से सीमा पार कराने के लिए कश्मीर में पुलिस मशीनरी का इस्तेमाल किया जा रहा है। ऐसे में अगर कुछ लोग पुलवामा आतंकी हमले पर शक जता रहे हैं तो केंद्रीय गृह मंत्रालय को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed