फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DSP Davinder Singh arrested with terrorists suspended, bravery medal can be withdrawn

आतंकियों के साथ गिरफ्तार डीएसपी सस्पेंड, घर पर ठहराए थे आतंकी, वापस लिया जा सकता है वीरता पदक

Tue, 14 Jan 2020 01:12 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 14 Jan 2020 01:12 AM IST
सार

  • श्रीनगर एयरपोर्ट स्थित डीएसपी कार्यालय सील, अफसर के घर दोबारा तलाशी
  • एनआई को सौंपी जा सकती है जांच, वीरता पदक भी लिया जा सकता है वापस

विज्ञापन
DSP Davinder Singh arrested with terrorists suspended, bravery medal can be withdrawn
डीएसपी देविंदर सिंह का घर, इनसेट में डीएसपी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिजबुल कमांडर नवीद बाबू के साथ पकड़े गए डीएसपी देविंदर सिंह को सोमवार को निलंबित कर दिया गया है। पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे के बाद दूसरी बार उसके घर की तलाशी ली गई। पता चला कि उसने तीन आतंकियों को अपने घर ठहराया था। उसका घर बादामीबाग स्थित सेना की 15वीं कोर मुख्यालय के बगल में है। इसके साथ ही श्रीनगर एयरपोर्ट स्थित उसके कार्यालय को भी सील कर दिया गया है, जहां वह एंटी हाइजैकिंग स्कवॉड में तैनात था।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला है कि हिजबुल मुजाहिदीन कमांडर नवीद बाबू तथा अल्ताफ को लेकर शुक्रवार को वकील इरफान डीएसपी के घर पहुंचा था। इरफान आतंकी संगठनों के लिए ओजीडब्ल्यू के तौर पर काम करता है। मीर बाजार इलाके में आतंकियों के साथ पकड़े जाने के दिन डीएसपी ड्यूटी से गैरहाजिर था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने रविवार से गुरुवार तक छुट्टी ले रखी थी। पकड़े जाने के बाद जब उसके घर की तलाशी ली गई तो एक एके-47 राइफल, दो पिस्टल तथा गोला-बारूद बरामद किया गया था। माना जा रहा है कि 48 घंटे से अधिक समय तक पुलिस हिरासत में रहने के कारण उसे निलंबित किया गया है। 

उसके एयरपोर्ट स्थित दफ्तर को इसलिए सील किया गया है, ताकि सबूतों से किसी प्रकार का छेड़छाड़ न की जा सके। पूछताछ में हुए खुलासे के बाद सोमवार को उसके श्रीनगर स्थित आवास की दोबारा तलाशी ली गई। यहां से कुछ अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं। पूरे मामले से जुड़ी अहम कड़ियां तलाशने के लिए एक दर्जन जांच टीमें बनाई गई हैं। टीमें कश्मीर के अलग-अलग हिस्सों में जांच कर रही हैं। एक टीम स्थायी तौर पर शोपियां में डेरा डाले हुए है। 

सूत्रों ने बताया कि डीएसपी को एसपी पद पर प्रोन्नत करने की सिफारिश की गई थी। ताजा मामला सामने आने के बाद अब उनका वीरता पदक भी वापस लिया जा सकता है। इस पूरे मामले की जांच नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) को सौंपी जा सकती है। डीएसपी से आईबी और रॉ समेत कई एजेंसियों ने पूछताछ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed