फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Drug smuggler's property worth Rs 1.5 crore seized in Srinagar

Jammu News: श्रीनगर में नशा तस्कर की 1.5 करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Drug smuggler's property worth Rs 1.5 crore seized in Srinagar
श्रीनगर। मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को एनडीपीएस एक्ट के तहत नशा तस्कर की 1.5 करोड़ की आवासीय संपत्ति कुर्क की। पुलिस के प्रवक्ता ने कहा कि नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने और मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले ढांचे को ध्वस्त करने की दिशा में यह कदम उठाया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता बताया कि कुर्क की गई संपत्ति में एक दो मंजिला आवासीय घर और 1 कनाल 4 मरला भूमि शामिल है, जो राजस्व दस्तावेजों के अनुसार गुलज़ार अहमद भट निवासी बुडू बाग खानयार श्रीनगर की है। यह संपत्ति उसके बेटे सुहैल अहमद भट के पास है, जो एक कुख्यात ड्रग तस्कर है और खानयार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

प्रवक्ता की ओर से कहा गया है कि आरोपी का ड्रग तस्करी में शामिल होने का लंबा इतिहास रहा है, जो मुख्य रूप से स्थानीय युवाओं को निशाना बनाता है जिससे जन स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है। जांच से पता चला कि उक्त संपत्ति अवैध ड्रग तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई थी। साफ किया गया कि सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति के बिना कुर्क की गई संपत्ति को बेचा, हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed