{"_id":"6871696c23a995dd6f06c44b","slug":"drug-smuggler-arrested-with-99-grams-of-heroin-in-pulwama-srinagar-news-c-264-1-sr11001-103443-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पुलवामा में 9.9 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पुलवामा में 9.9 ग्राम हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
पांपोर में पकड़े ड्रग तस्करी के दो आरोपी। स्रोत पुलिस
मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के दौरान पुलवामा पुलिस ने शुक्रवार को एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के पास से 9.9 ग्राम हेरोइन बरामद की है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
पुलवामा पुलिस के अनुसार बारपोरा क्रॉसिंग के पास न्यू सर्कुलर रोड पर एक नाके पर जांच के दौरान पुलिस टीम ने राशिद हुसैन नामक एक व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान अधिकारियों ने उसके पास से 9.9 ग्राम हेरोइन जैसा पदार्थ बरामद किया।
बरामदगी के बाद, पुलिस स्टेशन पुलवामा में एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। ताकि ड्रग नेटवर्क के स्रोत और आगे के संबंधों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
पांपोर में तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार
अवंतिपोरा। पुलिस ने शुक्रवार को मादक पदार्थ तस्करी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से प्रतिबंधित पदार्थ भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बुजीबाग क्रॉसिंग के पास संबूरा में नाका जांच के दौरान थाना पांपोर की पुलिस ने दो व्यक्तियों को रोका। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1.66 ग्राम हेरोइन और नशे में प्रयुक्त होने वाली दवा की पांच स्ट्रिप्स (50 गोलियां) बरामद कीं। गिरफ्तार आरोपी शाकिर अर्शीद और मुज़म्मिल गुल निवासीगण सम्बूरा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद