{"_id":"673d11338bb87f2b23034605","slug":"drug-smuggler-arrested-ganja-recovered-jammu-news-c-312-1-sjam1007-101764-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्कर गिरफ्तार, गांजा बरामद
Wed, 20 Nov 2024 03:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 20 Nov 2024 03:59 AM IST
विज्ञापन
आरएस पुरा। आगरा चक गांव में पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 318 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ जांच शुरू कर दी है।
आगरा चक में ईंट भट्ठे के पास पुलिस ने नाका लगाया था। इस दौरान मोटरसाइकिल (जेके02बीसी-1304) सवार एक व्यक्ति को रोका गया। पूछताछ में उसकी पहचान छत्तीसगढ़ निवासी लक्ष्मण प्रसाद पुत्र लाल दास के रूप में हुई, जो वर्तमान में छोटा रंगपुर तहसील आरएस पुरा में रहता है। तलाशी लेने पर उससे गांजा बरामद हुआ। इस पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थाना प्रभारी नवीन अंगराल ने बताया कि पुलिस की ओर से एक टीम का गठन कर ऐसे लोगों की तलाश की जा रही, जो क्षेत्र में गांजा बेचने का कारोबार कर रहे हैँ। संवाद