फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drug

आतंक पर पस्त पाकिस्तान ने टेरर फंडिंग के लिए तेज की ड्रग्स तस्करी

विज्ञापन
drug
जम्मू। आतंक के नेटवर्क की कमर टूटने से बौखलाए पाकिस्तान ने टेरर फंडिंग के लिए नशीले पदार्थों की तस्करी तेज कर दी है। पिछले एक साल में जहां जम्मू-कश्मीर में आतंकी कमांडरों का तेजी से सफाया हुआ है, वहीं इस दौरान पाकिस्तान से तस्करी कर लाई गई 1500 करोड़ की हेरोइन भी पकड़ी गई है। यह आंकड़े नारको टेररिज्म का पैमाना दर्शाते हैं।
विज्ञापन

दरअसल, जम्मू-कश्मीर में पहले भी ड्रग्स की तस्करी होती रही है, लेकिन पिछले एक साल में ड्रग्स के साथ हथियारों की तस्करी के मामलों में इजाफा हुआ है। प्रदेश में एनसीबी, पुलिस, बीएसएफ, सेना, एएनटीएफ ने मिलकर पिछले एक साल में 1500 करोड़ रुपये से अधिक की हेरोइन पकड़ी है। इतने बड़े पैमाने पर हेरोइन की खेप को अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) और नियंत्रण रेखा (एलओसी) से जुड़े रूटों पर पकड़ा गया है। ज्यादातर मामलों में सीमा के इस पार ड्रग्स पहुंचने के बाद ट्रकों के जरिए इसे देश के दूसरे राज्यों तक पहुंचाया जा रहा था। इन मामलों में दो दर्जन से अधिक आतंकी और तस्करी करने वाले 100 से अधिक लोग पकड़े जा चुके हैं।
विज्ञापन

---
हेरोइन अफगानिस्तान से लाई जाती है। पाकिस्तान हेरोइन को पीओके से कश्मीर और फिर अगले रूट पर इसकी सप्लाई करता है। तस्करी के मुख्य रूटों में पुंछ, राजोरी, बांदीपोरा, बारामुला, कुपवाड़ा की एलओसी और सांबा, कठुआ व जम्मू जिले में इंटरनेशनल बॉर्डर है। पाकिस्तान अफगानिस्तान से हेरोइन खरीदता है। पूर्व में हेरोइन को पैक करते समय अफगानिस्तान का टैग लगाया जाता था। अब अफगानिस्तान के नाम का जिक्र नहीं होता, पैकिंग पर सिर्फ एक कोड होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हेरोइन की ही तस्करी क्यों
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हेरोइन की कीमत प्रति किलो 5 करोड़ रुपये, जबकि भारत में एक करोड़ रुपये है। हेरोइन सबसे महंगे नशे में शामिल है। आधे ग्राम की डोज को दो हजार रुपये तक बेचा जाता है। हेरोइन से होने वाली कमाई को आतंकी गतिविधियों में लगाया जाता है। इस पूरे गोरखधंधे को बड़ी तादाद में तस्कर और आतंकियों के ओवर ग्राउंड वर्कर अंजाम दे रहे हैं।
---
जम्मू के लिए कितना खतरनाक
हाईकोर्ट में जम्मू जिले के एक हजार से ज्यादा ड्रग्स के मामले सुनवाई के लिए लंबित हैं। पिछले एक साल में दर्ज होने वाले ड्रग्स के मामलों में हेरोइन के मामले 70 फीसदी हैं। एक बार इस्तेमाल के बाद युवा इसके मकड़जाल में फंस जाते हैं।

---
कोट
पाकिस्तान आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। टेरर फंडिंग बंद होने से आतंकियों की गतिविधियां नहीं चल रहीं। इसलिए नारको टेररिज्म के जरिए वह जम्मू-कश्मीर समेत पूरे देश के युवाओं को खोखला करना चाहता है। पाकिस्तान अब ड्रोन के जरिए भी नशे की खेप भेज रहा है।
- दिलबाग सिंह, महानिदेशक, जम्मू-कश्मीर पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed