{"_id":"604485611c44045aca1096ee","slug":"drug-control-organization-suspended-licenses-of-36-drug-stores-in-jammu-division","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में दवा की 36 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में दवा की 36 दुकानों के लाइसेंस निलंबित, इस वजह से हुई कार्रवाई
Sun, 07 Mar 2021 01:18 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 07 Mar 2021 01:18 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग में ड्रग कंट्रोल ऑर्गेनाइजेशन ने 36 दवा दुकानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ड्रग्स एंड कास्मेटिक एक्ट 1940 की उल्लंघन करने मुख्य तौर पर सेल्स रिकॉर्ड को ठीक तरीके से न रखने, हेरफेर करने, दवा के भंडारण की पर्याप्त क्षमता न होने व साफ सफाई की बदहाल स्थिति आदि कारणों की वजह से दवा की दुकानों पर कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
स्टेट ड्रग कंट्रोलर लोतिका खजूरिया के अनुसार जम्मू जिले में छह, सांबा में भी छह, कठुआ में दो, किश्तवाड़ जिले में छह, उधमपुर में चार और रामबन जिले में 12 दवा की दुकानों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- स्वर्ग की गोद में बसे श्रीनगर के अद्भुत स्थानः यहां चिलचिलाती गर्मी में मिलता है गजब का सुकून
विज्ञापन
ड्रग ऑर्गेनाइजेशन की टीमों ने दवा की दुकानों का औचक निरीक्षण कर नियमों का उल्लंघन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लाइसेंसों को निलंबित कर दिया। विभाग ने दवा लाइसेंस धारकों को कड़ी चेतावनी दी है कि वह तय नियमों को पूरी से पालन करें। कंट्रोलर लोतिका खजूरिया ने कहा है कि विभाग ऐसे लाइसेंस धारकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा।
यह भी पढ़ें- वो कश्मीरी 'शेर': जिसने चार दिन पाक को उलझाए रखा, पढ़िए- बारामुला के नायक मकबूल शेरवानी की कहानी