फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   DRONES TO MONITER AMARNATH YATRA R

अमरनाथ यात्रा के रास्तों पर ड्रोन से रखी जाएगी नजर, होंगे पुख्ता सुरक्षा इंतजाम

Sat, 17 Jun 2017 08:30 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 17 Jun 2017 08:30 PM IST
विज्ञापन
DRONES TO MONITER AMARNATH YATRA R
ड्रोन से रखी जाएगी नजर - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र

घाटी में लगातार बढ़ते हमलों से अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा के लिए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके तहत अमरनाथ यात्रा मार्गों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी ताकि आतंकियों की किसी भी प्रकार की गतिविधि की समय रहते जानकारी हासिल की जा सकेगी।

विज्ञापन


सीआरपीएफ के डीजी राजीव राय भटनागर ने बताया कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। बेस कैंप, आधार शिविरों तथा पूरी यात्रा मार्ग पर विशेष निगरानी रहेगी। श्रीनगर में एक कार्यक्रम के दौरा पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए सभी एजेंसियां तालमेल के साथ काम करेंगी। हर चुनौती से निबटने के लिए पूरी तैयारी है।  
विज्ञापन


यात्रा की सुरक्षा के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं। अतिरिक्त कंपनियों का भी बंदोबस्त हो चुका है। घाटी में बढ़ रहे आतंकवाद और उभर रही कानून व्यवस्था की स्थिति को लेकर कहा कि सभी सुरक्षा एजेंसियां बेहतर ताल मेल के साथ काम कर रही हैं ताकि आतंकवाद को खत्म और कानून व्यवस्था की स्थिति पर नियंत्रण पाया जा सके। कहा कि घाटी में जैसे भी हालत हों वह किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से सक्षम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed