फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   drone of indian air force lost in bishnah jammu, search operation underway of army and forces

जम्मू-कश्मीर: बिश्नाह में वायुसेना का ड्रोन लापता, चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

Wed, 02 Oct 2019 01:27 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Wed, 02 Oct 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
drone of indian air force lost in bishnah jammu, search operation underway of army and forces
ड्रोन (सांकेतिक) - फोटो : फाइल, अमर उजाला
वायुसेना का एक ड्रोन मंगलवार को लापता हो गया। उसको ढूंढने के लिए वायुसेना ने अभियान चलाया है। बिश्नाह इलाके के गांव सिकंदरपुर और आस-पास के गांवों में ड्रोन की तलाशी के लिए मंगलवार शाम को वायुसेना के हेलीकाप्टरों और जवानों की टीम ने सर्च ऑपरेशन चलाया, परंतु ड्रोन नहीं मिल सका। 
विज्ञापन

 

ग्रामीणों और छात्रों को दी ड्रोन की जानकारी

पंजाब के तरनतारन में पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से हथियार भेजे जाने के बाद बीएसएफ चौकन्नी हो गई है। सीमा से सटे ग्रामीणों को भी ड्रोन के प्रति जागरूक करने के लिए बीएसएफ ने पहल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


मंगलवार को बीएसएफ की 89वीं वाहिनी के उप कमांडेंट आशीष परातें ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के नजदीक ग्राम ललियाल कैंप, गजानसू और चकराली के स्कूलों में जाकर छात्रों और ग्रामीणों को अपने ड्रोन को उड़ाकर इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान द्वारा ड्रोन से हथियार, गोला बारूद भेजने और नशीले पदार्थों की तस्करी जैसे घटनाओं को अंजाम देने के नापाक इरादों को भी बताया। ग्रामीणों को कहा गया कि इस तरह की घटना होने पर तुरंत बीएसएफ, पुलिस, सेना और गांव के सरपंच किसी को भी तुरंत सूचना दें ताकि समय से कार्रवाई की जा सके।


इस अवसर पर सहायक कमांडेंट संदीप मिश्रा, निरीक्षक एलवी यादव, एसएन सिंह तथा स्कूल के स्टाफ और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। स्कूल के स्टाफ तथा ग्रामीणों ने सीमा सुरक्षा बल का ऐसे जानकारी देने के लिए आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed